देश

Aaj Ki Taza Khabar, 18 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 19, 2023, 12:00 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 18 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

आज की ताजा खबर।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 18 जनवरी, 2023 : दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद गलन बढ़ गई है। लोग सर्दी के सितम से राहत पाने के लिए सड़क किनारे अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं। घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने पहले भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई लेकिन अब वह अपने पुराने राग पर उतर आया है। पाकिस्तान का कहना है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के बाद ही भारत से बातचीत हो सकती है। सऊदी अरब के एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में शाहबाज ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े और इन युद्धों से उसने सबक सीख लिया है। इन युद्धों से पाकिस्तान में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

टीम इंडिया ने बुधवार (18 जनवरी, 2023) को न्यूजीलैंड को पहले वनडे में रोमांचक मोड़ पर हरा दिया। भारत के शुभमन गिल की विस्फोटक बैटिंग और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के बलबूते टीम ने मैच में मजबूत स्थिति बनाई, मगर कीवी टीम के माइकल ब्रेसवेल जब संकटमोचक बने तो शार्दुल ठाकुर ने अंदर में बाजीगर बन मैच का रुख ही मोड़ दिया। भारत ने इस मैच को 12 रनों से अपने नाम किया। दरअसल, टीम इंडिया ने हैदराबाद (तेलंगाना) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।

क्या 2024 की जंग के लिए राहुल गांधी को मोदी विरोध में तिरंगा विरोधी भी पसंद है। क्या मोदी को हराने के लिए राहुल कुछ भी कर लेंगे? दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल जम्मू कश्मीर में पहुंचने वाली है। 31 जनवरी को राहुल की यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। राहुल की यात्रा के जम्मू कश्मीर में पहुंचने से पहले ही महबूबा मुफ्ती ने स्वागत की तैयारी कर ली है।

भारतीय पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टोक्यो ओलंपिक 2022 के पदक विजेता बजरंग पूनिया, रियो ओलंपिक 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट और जितेंद्र कुमार दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।

चीन शादी के नाम पर मानव तस्करी कर रहा है और पाकिस्तान इसे रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर पा रहा है, क्योंकि वो उसके कर्ज के बोझ तले दबा है। गौर हो कि पाकिस्तान (Pakistan) एक तरफ जहां अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है वहां की अर्थव्यवस्था डूब चुकी है, वहां के लोगों के पास रोटी के लाले पड़े हैं।

तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 16 फरवरी को त्रिपुरा में वोटिंग होगी। जबकि मेघालय और नगालैंड को 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में मतगणना 2 मार्च को होगी। तीनों राज्यों में एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने बुधवार को नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।

26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में खास है। इस खास दिन राजपथ(अब कर्तव्य पथ) देश की आन बान शान की गवाह पूरी दुनिया बनती है। सशस्त्र सेनाओं का शौर्य और भारत की सांस्कृतिक झलक एक पथ पर एक दूसरे के पीछे कतार में देश की कामयाबी के सफर की कहानी कहती है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है। वो वहां से अपने नापाक कारनामों को अंजाम देता है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दाऊद का कराची एयरपोर्ट पर पूरी तरह दबदबा है। एनआईए की गिरफ्त में छोटा शकील का बहनोई सलीम कुरैशी है। बताया जा रहा है कि कराची एयरपोर्ट पर जो लोग डी कंपनी से जुड़े लोगों से मिलने के लिए आते हैं उनकी चेकिंग नहीं होती है।

अमेठी के कोरवा में संयुक्त उद्यम, इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL)द्वारा ₹ 5,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली 6.1 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण किया जा रहा है।

अफगानिस्तान में तालिबान का राज है और उसकी सच्चाई के बारे में पूरी दुनिया जानती है। तालिबान जो खुद आतंकी हरकतों में शामिल हैं उसने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि खोरासान प्रांत में वो आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।वो लड़ाकों को ट्रेनिंग दे तालिबान सरकार के खिलाफ लड़ाई के लिए उकसा रहा है।

सरकार से रुखसती के बाद सुधाकर सिंह के बोल नहीं थमे। वो लगातार जेडीयू पर और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते रहे। लेकिन जब नीतीश कुमार के खिलाफ उन्होंने बयानबाजी की तो मामला उल्टा पड़ा और आरजेडी ने एक्शन का फैसला किया। आरजेडी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों ना आप पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

बिग बॉस के घर में कई बार कंटेस्टेंट मेकर्स पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हैं। अक्सर मेकर्स पर टीवी चैनल कलर्स के चेहरे को ज्यादा सहूलियत देनें का आरोप भी लगाया जाता है।

साल 2021-22 में देश की आठ राष्ट्रीय पार्टियों की कमाई कितनी हुई इसका आंकड़ा सामने आया है। कमाई के मामले में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है। भगवा पार्टी को 2021-22 में 1917 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं।

शरीफ ने कहा कि वह सभी ज्वलंत मुद्दों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, बातचीत शुरू करने के लिए उन्होंने कश्मीर का जिक्र नहीं किया, जैसा कि पाकिस्तानी नेता एवं हुक्मरान 2019 से करते आए हैं।

तेलंगाना के सीएम के चंद्रेशखर राव अपनी पार्टी का नाम टीआरएस से बीआरएस करने के बाद हैदराबाद में रैली करने वाले हैं। इस रैली में शिरकत करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान पहले ही हैदराबाद पहुंच चुके हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में अब काले जादू की एंट्री हो गई है। उद्धव गुट ने शिंदे गुट पर कुछ इसी तरह का आरोप लगाया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के सत्ता संभालने के बाद से महाराष्ट्र में काला जादू और जादू टोना जैसी अंधविश्वास से प्रेरित घटनाएं बढ़ रही हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article