देश

दुश्मनों का सीना छलनी करने आ गई AK-203, अमेठी में एसॉल्ट राइफल्स का उत्पादन शुरू

  • Written by: शिवानी शर्माEdited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 18, 2023, 12:35 PM IST

AK-203 assault rifle : अमेठी के कोरवा में संयुक्त उद्यम, इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL)द्वारा ₹ 5,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली 6.1 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण किया जा रहा है।

Image

अमेठी में एसॉल्ट राइफल्स का उत्पादन शुरू।

Photo : BCCL

AK-203 Rifles : अब तक की सबसे घातक और आधुनिक असाल्ट राइफल AK-203 का उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है। 2019 में, भारत और रूस ने इंडो- रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में अमेठी के कोरवा के पास एके-203 असॉल्ट राइफल्स के निर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम लगाया गया है जो इस राइफल का उत्पादन शुरू कर चुका है।

कलाश्निकोव की 'सीरीज़ 200' का हिस्सा है AK-203

अमेठी के कोरवा में संयुक्त उद्यम, इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL)द्वारा ₹ 5,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली 6.1 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण किया जा रहा है। रूसी राज्य कंपनी इंडो- रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की सह-संस्थापक है। रूस की नई कलाश्निकोव AK-203 छोटे हथियारों की कलाश्निकोव की 'सीरीज़ 200' का हिस्सा है।

उत्पादन कोरवा के संयंत्र में होगा

रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भारत में रूस की नई कलाश्निकोव AK-203 असॉल्ट राइफल्स का उत्पादन शुरू हो गया है। राइफल्स का निर्माण भारत-रूस के संयुक्त उद्यम द्वारा उत्तर प्रदेश के कोरवा में एक संयंत्र में किया जाएगा। इंडो-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2019 में रूसी मूल के कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलों के उत्पादन के लिए की गई थी।

लाखों की संख्या में बनेंगे AK-203

रूस की स्टेट आर्म्स कंपनी रोजोबेरॉन एक्सपोर्ट्स के मुताबिक AK 203 राइफल का उत्पादन 100 फ़ीसदी लोकल रिसोर्सेज के साथ किया जाएगा। AK-203 छोटे हथियारों की कलाश्निकोव की 'सीरीज़ 200' का हिस्सा है, जिसमें लोकप्रिय गोल कैलिबर और बैरल लंबाई वाले कई मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज में एडजेस्टेबल स्टॉक और पिकाटनी रेल, साथ ही साथ अन्य एनहैंसमेंट जैसी ट्यूनिंग सुविधाएं शामिल हैं। AK-203 असॉल्ट राइफल में 7.62x39mm राउंड का इस्तेमाल किया जाता है। भारत और रूस के बीच हुई डील के मुताबिक सेना समेत सभी सिक्योरिटी एजेंसीज के लिए लाखों की संख्या में AK-203 एसॉल्ट राइफल्स का उत्पादन होना है।
शिवानी शर्मा
शिवानी शर्माauthor

19 सालों के पत्रकारिता के अपने अनुभव में मैंने राजनीति, सामाजिक सरोकार और रक्षा से जुड़े पहलुओं पर काम किया है। सीमाओं पर देश के वीरों का शौर्य, आत्मनिर्भर होती भारत की सेनाओं का साहस और रक्षा मंत्रालय की हर हलचल के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को नज़दीक से देखा, समझा और रिपोर्ट किया है। विषमताओं को पार कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊँचे पास पर पहुँचने वाली पहली पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया। Times Now नवभारत पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबरें लाना मेरी कोशिश है जो आपको सिर्फ सच बताएं।

और पढ़ें
End of Article