देश

Video: महाराष्ट्र की राजनीति में 'काले जादू' की एंट्री, सामना में CM एकनाथ शिंदे पर लगा आरोप; जानिए पूरा मामला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 11:56 PM IST

Maharashtra Politics Black Magic: शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने एक संपादकीय में कहा है कि ऐसी चर्चा है कि जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विद्रोही खेमे के 40 विधायक गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर गए थे, तो वहां काला जादू किया था और नर भैंसों की बलि दी थी।

Maharashtra Politics Black Magic: महाराष्ट्र की राजनीति में अब काले जादू की एंट्री हो गई है। उद्धव गुट ने शिंदे गुट पर कुछ इसी तरह का आरोप लगाया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के सत्ता संभालने के बाद से महाराष्ट्र में काला जादू और जादू टोना जैसी अंधविश्वास से प्रेरित घटनाएं बढ़ रही हैं।

इसमें विपक्ष के नेताओं के साथ हो रही दुर्घटनाओं के बारे भी बताया गया है। संपादकीय में कहा कि ऐसी चर्चा है कि जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विद्रोही खेमे के 40 विधायक गुवाहाटी में थे, तब वो लोग प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर गए थे। वहां उन्होंने काला-जादू की विधि की और नर भैंसों की बलि दी।

इस संपादकीय में विपक्षी नेताओं के साथ हालिया घटना का भी उल्लेख किया गया है। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लगना, अजीत पवार लिफ्ट दुर्घटना, धनंजय मुंडे कार एक्सीडेंट, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट के साथ दुर्घटना- जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है, जहां काले जादू के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन शिंदे की सरकार आने के बाद, विरोधियों के साथ दुर्घटनाओं अचानक बढ़ रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article