दुनिया

अब तालिबान को लगने लगा है डर, पाकिस्तान के नापाक इरादों की खोली पोल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 18, 2023, 03:38 PM IST

तालिबान से पूरी दुनिया को डर लगता है। लेकिन अब वो पाकिस्तान से खौफजदा है। तालिबान के मुताबिक खोरासान प्रांत के लड़ाकों को पाकिस्तान ट्रेनिंग देकर भड़काने की कोशिश कर रहा है।

अफगानिस्तान में तालिबान का राज है और उसकी सच्चाई के बारे में पूरी दुनिया जानती है। तालिबान जो खुद आतंकी हरकतों में शामिल हैं उसने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि खोरासान प्रांत में वो आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।वो लड़ाकों को ट्रेनिंग दे तालिबान सरकार के खिलाफ लड़ाई के लिए उकसा रहा है।

अफगानिस्‍तान के चर्चित पत्रकार बिलाल सरवरी ने तालिबान के लीक हुए दस्‍तावेज के हवाले से खुलासा किया है कि पाकिस्‍तान इस्‍लामिक स्‍टेट खोरासान प्रांत के आतंक‍ियों को ट्रेनिंग दे रहा है. तालिबान के एक लीक हुए आंतरिक मेमो रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि पाकिस्तान के लोगर इलाके में आतंकियों का जमावड़ा हो रहा है और उन आतंकियों को ट्रेनिंग देकर तालिबान सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश हो रही है। हाल ही में अफगानिस्तान में अलग अलग जगहों पर आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान द्वारा ट्रेंड लड़ाके जिम्मेदार हैं।

तालिबान सरकार की रिपोर्ट में खुलासा

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि किस तरह से अमेरिकी चंदा हासिल करने के लिए पाकिस्तान इस तरह की चाल चल रहा है। पाकिस्तान खुद को आतंकवाद से पीड़ित बता अमेरिका की सहानुभूति हासिल कर रहा है। तालिबान सरकार के खिलाफ उन लोगों को आगे किया जा रहा है कि जिनका सरकार से वैचारिक मतभेद है।

तालिबान ने हाल ही में पाकिस्तान को धमकाते हुए कहा कि वो 1971 की लड़ाई को भी ध्यान में रखे कि उसके साथ क्या हुआ था। अगर पाकिस्तान, तालिबान से उलझने की जुर्रत करेगा तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article