
आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 17 जून 2024 : कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 9 लोगों की मौत; विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 जून 2024 और बड़ी खबरें: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार को सुबह एक मालगाड़ी की टक्कर लगने के कारण सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 9 यात्री मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए। अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सुलिवन ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में जहां प्रधानमंत्री को अवगत कराया वहीं मोदी ने नए कार्यकाल में भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा उपचुनाव लड़ेंगी। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के अपडेट्स...