
आज की ताजा खबर, 17 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, आज हड़ताल पर हैं देशभर के डॉक्टर
हिंदी न्यूज़ लाइव, 17 अगस्त 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम वजन के चलते मेडल ना पाने के दर्द के बाद भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट अपने देश लौट गई हैं। उनका दिल्ली के एयरपोर्ट पर फैंस ने शानदार स्वागत किया जिसे देखकर वे खुद इमोशनल हो गई और रोने लग गई। आज की ताजा खबर लाइव, 17 अगस्त 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में डिब्बे पटरी से उतर गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी शनिवार को देशभर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है। शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी व नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है।
- साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी
- आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
- झारखंड में तालाब से छह बच्चों के शव बरामद