16 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल, हाफिज का था करीबी
16 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होना है। पार्टी ने संदीप दिवाकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे को अपना उम्मीदवार बनाया है। पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन खत्म हो गया है। लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी और कश्मीर में कई हमलों में शामिल अबु कताल मारा गया है। अबु कताल, हाफिज सईद का खास था। पहले खबर आई थी कि हाफिज सईद भी इस हमले में मारा गया है, लेकिन उसके बच निकलने की खबर है। अबु कताल पाकिस्तान-कश्मीर के कोटली क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली लगातार तीसरे फाइनल में ट्रॉफी जीतने से चूक गई। आखिरी ओवर तक चले मैच में मुंबई ने दिल्ली को 8 रन से हराकर दूसरी WPL ट्रॉफी जीत ली। मुंबई की ओर से नैट सीवर ब्रंट ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शनिवार को यमन की राजधानी सना पर सिलसिलेवार हवाई हमलों का आदेश दिया है। उन्होंने वादा किया कि जब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोही महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे पर आने-जाने वाले मालवाहक जहाजों पर अपने हमले बंद नहीं कर देते, तब तक वे ‘पूरी ताकत से’ हमला करेंगे।
16 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल, हाफिज का था करीबी
दिल्ली के गांधी नगर में कपड़े की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
जम्मू कश्मीर के दो पूर्व विधायक पीडीपी में लौटे
बिहार : कांग्रेस ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा' शुरू की
भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए वार्ता बहाल करने की घोषणा की
भाजपा की दिल्ली इकाई में संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारी
केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई
दिल्ली : अवैध बांग्लादेशी आव्रजक को पकड़ा, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू
बेंगलुरु: निर्माणाधीन अपार्टमेंट में तीन मजदूरों की हत्या
यमन में अमेरिकी हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हुई: हूती विद्रोही
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों की बस के पास बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 10 लोग घायल
वैशाली में पत्नी ने पति संग खेली खून की होली
महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
गाजा पर इजरायली ड्रोन अटैक में नौ लोगों की मौत
रूस और यूक्रेन ने रातभर किए एक-दूसरे पर हवाई हमले
ज्वेलरी कंपनी में चोरी का प्रयास
मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल
कमला राजा अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, 150 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित
कांग्रेस ने असम में प्रवक्ता की गिरफ्तारी पर कहा, ‘बर्बरता से भी बदतर'
विपक्षी दल ने यह भी कहा कि सिंह का वो पोस्ट पूरी तरह से उचित था, जिसके लिये उन्हें गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर शर्मा को टैग करते हुए पोस्ट किया, “मेरे युवा सहयोगी रीतम सिंह की एक बिल्कुल उचित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तारी बर्बरता से भी बदतर है, श्रीमान मुख्यमंत्री।”
