LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 15 मई 2024: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर गोलियों की बारिश, हालत गंभीर, '2029 के बाद भी पीएम मोदी हमारा नेतृत्व करेंगे' बोले अमित शाह

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 15 मई 2024: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर गोलियों की बारिश, हालत गंभीर, '2029 के बाद भी पीएम मोदी हमारा नेतृत्व करेंगे' बोले अमित शाह
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 मई 2024 और बड़ी खबरें: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है, और चार जून के बाद सरकार बनाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे। अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर जैसे कांग्रेस नेता कहते हैं कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि उनके पास परमाणु बम है उधर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत जेल में बंद न्यूजक्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पुरकायस्थ की रिहाई का आदेश दिया है। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने ये फैसला सुनाया। पुरकायस्थ पर राष्ट्र विरोधी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए चीनी फंडिंग का आरोप लगा था वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मारपीट मामले में सनसनीखेज दावा किया है। जयहिंद ने कहा है कि स्वाती से मारपीट देश के एक बहुत बड़े स्कैंडल का हिस्सा है। उन्होंने स्वाती को शेरनी बताया और कहा कि उसे सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए उधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
यात्रियों के लिए अच्छी खबर! बदलने जा रहे हैं गरीब रथ ट्रेन के डिब्बे
गरीब रथ के यात्रियों के लिए ये खबर खुश करने वाली है, बताते हैं कि अपनी उम्र पूरी कर चुकी गरीब रथ की बोगियां अब हटाई जाएंगी और अब इन बोगियों को हटाकर थर्ड एसी के इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे,
पढें पूरी खबरमुंबई में पीएम मोदी का विशाल रोड शो
प्रधानमंत्री का यह रोड शो 20 मई को मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की कुल 13 सीट पर होने वाले मतदान से पहले हुआ। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के साथ ही चुनाव संपन्न हो जाएगा,
पढें पूरी खबरवाराणसी से कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन रद्द
श्याम रंगीला ने कहा कि मैं कलाकार हूं। लेकिन, कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। सोचता हूं कि कॉमेडी ही मेरे लिए बेहतर क्षेत्र है। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है,
पढें पूरी खबर'बदसलूकी' की घटना के बाद स्वाति मालीवाल से मिले संजय सिंह, BJP ने उठाए सवाल
AAP राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल पर हमले पर पार्टी की प्रतिक्रिया के अगले दिन उनसे मुलाकात की,
पढें पूरी खबरस्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर गोलियों की बारिश
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमला करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको की फेसबुक प्रोफ़ाइल के अनुसार, बुधवार दोपहर गोलीबारी में घायल होने के बाद उनकी हालत खतरे में है,
पढ़ें पूरी खबर नहीं रहीं गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
गुजरात की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का बुधवार को निधन हो गया। वह 97 साल की थीं, परिजनों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी,
पढें पूरी खबर'पाकिस्तान का सम्मान करो, मतलब क्या? PoK को हाथ से जाने दें, यह कभी नहीं हो सकता'
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'जहां तक पीओके की बात है तो इसे वापस लेने का संकल्प संसद का है। पीओके भारत का हिस्सा है, इसे कोई झुठला नहीं सकता। फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता पाकिस्तान के एटम बम की बात कह पीओके को भूल जाने और पाकिस्तान का सम्मान करने की बात कहते हैं,
पढें पूरी खबर Amit Shah Interview: '2029 के बाद भी पीएम मोदी हमारा नेतृत्व करेंगे'
Amit Shah Interview: पीएम मोदी 2029 तक बने रहेंगे, और केजरीवाल मेरे पास आपके लिए बुरी खबर है... 2029 के बाद भी पीएम मोदी हमारा नेतृत्व करेंगे अमित शाह ने ANI से बात करते हुए ये बात कही,
पढें पूरी खबरआंध्र प्रदेश में हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी दिल्ली तलब
आंध्र प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग खासा सख्त नजर आ रहा है, इस मामले में आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को शुक्रवार को दिल्ली तलब कर लिया है,
पढें पूरी खबरExclusive Interview: अन्नामलाई का राहुल गांधी पर अटैक
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में राहुल गांधी पर चुनावी अटैक किया, कहा-चुनाव में सनातन धर्म बेहद खास मुद्दा' है,
पढें पूरी खबरमुंबई में मोदी: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, ड्रोन, पैराग्लाइडर और गुब्बारों के इस्तेमाल पर रोक
बुधवार और शुक्रवार को मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी और अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं,
पढें पूरी खबर आंध्र प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में 80.66 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग के ऐप पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीट के लिए हुए चुनावों में कुल 80.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 13 मई को एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ था। साल 2019 में हुए 79.83 प्रतिशत मतदान के मुकाबले इस बार यह आंकड़ा 80.66 प्रतिशत हो गया।
आबकारी घोटाला: अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ाई
दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी।सीबीआई और ईडी के लिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की दलीलों के लिए भी 30 मई की तारीख तय की। न्यायाधीश ने कहा कि आरोपों पर दलीलों को आगे बढ़ाने का एक आवेदन उच्च न्यायालय में लंबित है।
ED के समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका को अदालत ने 11 जुलाई के लिए किया सूचीबद्ध
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को बुधवार को 11 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को ईडी के उत्तर पर प्रत्युत्तर देने के लिए चार और सप्ताह का समय दिया। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दी है।
POK को लेकर राहुल और ममता पर बरसे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे। अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर जैसे कांग्रेस नेता कहते हैं कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि उनके पास परमाणु बम है।
यहां पढ़ें पूरी खबरफारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को लेकर की विवादित टिप्पणी
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बीवी को संभाल नहीं पाए। जब उनके बच्चे नहीं हैं तो उनकी मोहब्बत क्या जानोगे।
झारखंड के मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी परेशानी, ईडी दूसरे दिन भी कर रही पूछताछ
झारखंड में टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी के रडार पर आए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनके पीएस और घरेलू सहायक के ठिकानों से करोड़ों की बरामदगी से जुड़े केस एजेंसी के अफसरों ने मंगलवार को उनसे करीब साढ़े नौ घंटे की पूछताछ की थी। ईडी के बुलावे पर वो बुधवार को दूसरे दिन भी एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंचे।
बाइडन ने चीनी आयात पर लगाया भारी आयात शुल्क
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी, स्टील, सौर सेल और एल्यूमीनियम पर भारी शुल्क लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम सुनिश्चित करेगा कि अनुचित व्यापार प्रथाओं का असर अमेरिकी श्रमिकों पर न पड़े। चीन से आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत शुल्क, सेमीकंडक्टर पर 50 प्रतिशत शुल्क और प्रत्येक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से 'वेंटिलेटर' पर थीं।
उच्चतम न्यायालय ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा करने का आदेश दिया
उच्चतम न्यायालय ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को बुधवार को 'अवैध' करार दिया और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश दिया है।