ताजा खबर, Taza Khabar, 15 मार्च 2023: महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल
ताजा खबर 15 मार्च 2023 : मोदी-शिवराज के नाम पर BJP लड़ेगी MP का चुनावः
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हिंदू हृदय सम्राट और बीजेपी के फायरब्रांड नेता की छवि वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सूबे के सीएम शिवराज सिंह के चौहान के नाम पर लड़ सकती है। पार्टी दोनों दिग्गजों के चेहरे और नाम पर सियासी मैदान में कूदने के लिए तैयारियों में भी जुट गई है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: बीजेपी का 'सूफी संवाद महाअभियान' कार्यक्रम
सूफी संवाद महा अभियान का मुख्य फोकस मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रहेगा, ऐसी लोकसभा सीट जहां पर मुस्लिमों की आबादी 20 फ़ीसदी से अधिक होगी वहां पर इस कार्यक्रम को प्रमुखता से आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश केरल बिहार पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सघन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल
: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मंदिर में दर्शन किए, बताया जाता है कि मुफ्ती पुंछ के देरियां में नवग्रह मंदिर के दर्शन करने गईं और मुफ्ती ने मंदिर में दर्शन के दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: खड़ी फसल के लिए खतरा बनेगी बेमौसम बारिश
भारत के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 10 दिनों में मध्य, उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में प्रमुख उत्पादक राज्यों में अधिक बारिश और ओलावृष्टि (hailstorm and rain) हो सकती है यह उत्पादन को कम कर सकता है और खाद्य मुद्रास्फीति (food inflation) को ऊपर उठा सकता है, जिसे सरकार और केंद्रीय बैंक नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: पूर्व मंत्री ने थामा शिंदे की शिवसेना का हाथ
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बुधवार (15 मार्च, 2023) को सियासी तौर पर झटका लगा है। सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दीपक सावंत सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। वह सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: TCS कर्मी ने पत्नी, बेटे की हत्या कर खुद लगाई फांसी
हत्या-आत्महत्या की एक चौंकाने वाली घटना में, पुणे के औंध इलाके में एक 44 वर्षीय आईटी पेशेवर ने कथित तौर पर अपनी 40 वर्षीय पत्नी और उनके 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की रात परिवार के लिए चतुश्रृंगी थाने में पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत मिली। डीसीपी शशिकांत बोराटे ने बताया कि औंध इलाके में नताशा बिल्डिंग से तीन शव बरामद किए गए हैं।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: सलमान युसुफ खान के साथ एयरपोर्ट पर बदतमीजी
कोरियोग्राफर डांसर सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। डांसर ने बताया कि उनके साथ एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सलमान युसुफ ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लाइव किया और उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनके साथ बदतमीजी की। कोरियोग्राफर ने ऑफिसर पर कन्नड़ा भाषा में बात करने का दबाव बनाने का दावा किया।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: गगनयान के चालक दल वाले पहले मिशन में बदलाव
गगनयान के चालक दल वाले पहले मिशन में बदलाव किया गया है। अब इसे 2024 के अंत तक अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। सरकार ने बुधवार को कहा कि महामारी के प्रभावों के कारण गगनयान के चालक दल वाले पहले मिशन के प्रक्षेपण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब इसे 2024 के अंत तक भेजने की योजना है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को SCO की बैठक का न्यौता
भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) को अप्रैल में नई दिल्ली में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है गौर हो कि भारत वर्तमान में एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है, जिसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: महिला सब इंस्पेक्टर का SHO पर छेड़खानी का आरोप
नोएडा पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने नोएडा की महिला सुरक्षा डीसीपी (DCP) से शिकायत की है कि उसके साथ एक पुलिस SHO ने छेड़खानी की है और मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज करते रहते हैं वो भी मेरे मना करने के बाद भी, इसको लेकर उसने कंपलेंट दर्ज कराई है।'मैं आपकी बेटी के समान हूं' Noida में महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिस SHO पर लगाया छेड़खानी का आरोप, कहा-जानबूझकर मुझे किया बैड टच
आज की ताजा खबर LIVE: इस दफा प्रचंड गर्मी
उत्तर भारत में इस बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, एक्शन में केंद्र सरकारआज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली में ओल्ड एक्साइज पॉलिसी ही अमल में
दिल्ली में पुरानी शराब नीति 6 महीने लिए बढ़ीआज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: अरुणाचल पर अमेरिका ने चीन को सुनाया
इमरान खान की गिरफ्तारी या सरेंडर, मरियम के आरोप पर जवाब-अपहरण कर मारने की साजिशआज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: अरुणाचल पर अमेरिका ने चीन को सुनाया
अमेरिकी सीनेटर्स बोले- अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग, यथास्थिति बदलने को कोशिश में चीनआज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: महाराष्ट्र में H3N2 से पहली संदिग्ध मौत
महाराष्ट्र में नए एच3एन2 वायरस से पहली संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। अहमदनगर के एमबीबीएस छात्र की मौत कोविड या एच3एन2 से हुई है, इसकी पुष्टि होनी बाकी है। अहमदनगर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: क्या है लंदन प्लान
'लंदन प्लान' के जरिए गिरफ्तारी की तैयारी, जानें-इमरान खान किस पर साध रहे हैं निशानाआज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: लालू परिवार की पेशी
जमीन के बदले नौकरी: दिल्ली की अदालत में लालू परिवार की पेशी आज, राबड़ी और बेटी मीसा समेत 14 आरोपी तलबआज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: हैदराबाद पहुंचे जूनियर एनटीआर
ऑस्कर में जीत हासिल करने के बाद RRR अभिनेता जूनियर एनटीआर हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE:पंजाब में जी-20 सम्मेलन
अमृतसर में आज से G-20 सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: उत्तराखंड सरकार का बजट आज
उत्तराखंड सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का सत्र चल रहा है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: गिरफ्तारी पर इमरान खान
पीटीआई चीफ इमरान खान का कहना है कि किसी कानून के तहत नहीं बल्कि उन्हें समझौते के तहत सरकार गिरफ्तार कराना चाहती है।आज की ताजा खबर 15 मार्च 2023 LIVE: मर्डर केस में राजफाश
मुंबई के लालबाग इलाके में पलास्टिक बैग से महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटी को हिरासत में लियाCJP Delhi Protest: 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा...', CJP आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन, BJP सरकार को दी ये चेतावनी
Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया
पनामा के ध्वज वाले ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-सभी 22 भारतीय क्रू सुरक्षित
क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
