नोएडा

'मैं आपकी बेटी के समान हूं' Noida में महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिस SHO पर लगाया छेड़खानी का आरोप, कहा-जानबूझकर मुझे किया बैड टच

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 15, 2023, 04:41 PM IST

Noida Police News: दिल्ली से सटे नोएडा से छेड़खानी की खबर सामने आई है आरोप लगा है नोएडा पुलिस के एक एसएचओ पर जिसपर एक महिला सब इंस्पेक्टर ने ये गंभीर आरोप लगाया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Noida Police SHO Molesting: नोएडा पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने नोएडा की महिला सुरक्षा डीसीपी (DCP) से शिकायत की है कि उसके साथ एक पुलिस SHO ने छेड़खानी की है और मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज करते रहते हैं वो भी मेरे मना करने के बाद भी, इसको लेकर उसने कंपलेंट दर्ज कराई है।

महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि होली के दिन रंग लगाने बहाने भी छेड़छाड़ की, वहीं इस मामले के संज्ञान में आने के बाद नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सक्रिय हो गई हैं और उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और जांच के लिए विशाखा गाइडलाइन के तहत तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है, DCP (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी के नेतृत्व में यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और मामले की वस्तुस्थिति से अवगत कराएगी।

'उसने जानबूझकर मुझे बैड टच किया साथ ही वॉट्सऐप पर मैसेज भी भेजे'

महिला सब इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायती चिट्ठी में आरोप लगाया कि SHO जिसका नाम विनोद कुमार है उसने जानबूझकर मुझे बैड टच किया साथ ही वॉट्सऐप पर मैसेज भी भेजे। उसने लिखा, थाने के प्रभारी निरीक्षक (Noida Police SHO) विनोद कुमार मुझे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं होलिका दहन वाले दिन मेरी ड्यूटी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में लगी थी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने ड्यूटी हटाकर मुझे अपने साथ रखा और अगले दिन रंग लगाने के बहाने बैड टच किया जिसका मैंने विरोध किया और कहा कि मैं आपकी बेटी के सनाम हूं लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

वह चैट के जरिए गंदे मैसेज भेजा करते थे

महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि SHO उसे लगातार मोबाइल पर मैसेज कर परेशान कर रहे हैं इसके अलावा उनके साथ होली वाले दिन बदसलूकी भी की गई। SHO पर ये भी आरोप लगाया गया है कि वह चैट के जरिए गंदे मैसेज भेजा करते थे और इस तरह से वह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे महिला ने आला अधिकारियों को आरोपी के चैट्स भी दिए हैं ताकि उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो सके।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article