LIVE

आज की ताजा खबर: मेरठ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ यात्रियों की मौत

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 15 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर: मेरठ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ यात्रियों की मौत

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 जुलाई (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: मेरठ जिले के भावनपुर थाना इलाके में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसकी पुष्टि की। मीणा ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के लोग शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से कांवड़ लेकर लौट रहे थे, लेकिन उनका वाहन गांव के बाहर एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और 10 लोग करंट लगने से झुलस गए, जिन्हें आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की मौत हो गई।

JUL 16, 2023 00:03 IST

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ यात्रियों की मौत,

मेरठ जिले के भावनपुर थाना इलाके में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।
JUL 15, 2023 23:10 IST

मिशन इलेक्शन के लिए BJP फूंकेगी NDA में नई जान!

Elections 2024: लोकसभा चुनाव (2024 में) से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मिशन इलेक्शन मोड में है। यही वजह है कि फूंक-फूंक कर कदम रखने (कर्नाटक की हार के बाद से) के साथ ही अपनी कमर कसे हुए है। भगवा ब्रिगेड की नजर अब आम चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में नई जान फूंकने पर है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 21:56 IST

हिमाचल में मौसम की मार

Himachal Pradesh Weather Update: बारिश-बर्फबारी और इस बीच बाढ़ से उत्तर भारत में सर्वाधिक प्रभावित हुआ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश मौसम की मार से उबर भी नहीं पाया कि वहां संकट फिर से बढ़ने लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार (15 जुलाई, 2023) को लाहौल-स्पीति जिले के लोसर से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर खोलाकसा में हिमनद (ग्लेशियर) पिघलने के चलते बाढ़ आ गई। हालांकि, इसके बाद आनन-फानन सात परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 21:20 IST

टेनिस को मिली नई क्वीन

लंदन: चेक रिपब्लिक की मार्केटा वोंद्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन 2023 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। 24 वर्षीय वोंद्रोसोवा के करियर का ये पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले वो साल 2019 में फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थीं लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी थीं। लेकिन इस बार उन्होंने हाथ आए मौके को खाली नहीं जाने दिया और विंबलडन के साथ ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का आगाज किया। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 20:34 IST

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय के सात जुलाई के आदेश को चुनौती देते हुए शनिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। गुजरात उच्च न्यायालय ने ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि के फैसले पर रोक लगाने के अनुरोध वाली उनकी याचिका सात जुलाई को खारिज कर दी थी। गांधी ने ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ प्रसन्ना एस. के जरिये अपील दायर की। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी।
JUL 15, 2023 19:32 IST

दिल्ली में लगी आग

दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित एक इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम 6.20 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद सात से आठ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। oउन्होंने बताया कि आग बाराखंबा रोड स्थित डीसीएम बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर लगी है।
JUL 15, 2023 19:17 IST

जल रहा मणिपुर, पर PM मोदी मौन- राहुल का निशाना

Congress vs BJP on Manipur Violence: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी निशाना साधा है। नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में भड़की हिंसा पर उन्होंने पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शनिवार (15 जुलाई, 2023) को एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है, पर पीएम मोदी मौन हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 18:00 IST

सपा को लगा बड़ा झटका

Dara Singh Chauhan: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। सपा के कद्दावर नेता और घोसी से विधायक दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि वो बीजेपी में घरवापसी कर सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही ओपी राजभर ने दावा किया था कि सपा के कई विधायक पार्टी छोड़ सकते है, अब उनके दावे में सच्चाई दिखने लगी है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 17:58 IST

दिल्ली में 6 मंत्रियों में बांटी गई, बाढ़ प्रभावित छह जिलों में राहत व बचाव कार्यों की ज़िम्मेदारी

साउथ ईस्ट जिले की ज़िम्मेदारी कैलाश गहलोत को, ईस्ट की सौरभ भारद्वाज को, नॉर्थ ईस्ट की आतिशी को, नॉर्थ की राजकुमार आनंद को, सेंट्रल की इमरान हुसैन को और शाहदरा की ज़िम्मेदारी गोपाल राय को दी गई। ये सभी मंत्री सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई दिक्कत न हो, रिलीफ कैम्प में खाने-पीने, बिजली और स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधा हो। बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत बचाव कार्यों में लगे संबंधित अधिकारी, इन प्रभारी मंत्रियों को रिपोर्ट करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि सभी मंत्री अभी से काम पर लग जाएं।
JUL 15, 2023 17:24 IST

Asian Games के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम ने कसी कमर

Asian Games 2023, Indian womens Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी दौरे पर रविवार को चीन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश एशियाई खेलों के लिए अपनी खामियों को दूर कर तैयारियों को अमली जामा पहनाने की होगी। भारतीय टीम इस दौरे में तीन मैच खेलेगी। चीन के बाद यह टीम जर्मनी के खिलाफ 18 और 19 जुलाई को क्रमशः विस्बाडेन और रसेलहेम में दो मैच खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 16:37 IST

उत्तरी कश्मीर में 33 साल बाद लौटा सिनेमा

जिस कश्मीर में कभी आतंकियों के डर से सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए थे, अब वहां सिनेमाई रौनक लौटने लगी है। दशकों बाद अब कश्मीर में सिनेमा हॉल फिर से खुलने लगे हैं। इसी क्रम में बारामूला में 100 सीटों वाला एक मल्टी परपस सिनेमा हॉल का उद्घाटन एलजी मनोज सिन्हा ने किया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 15, 2023 14:40 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: आजम खान को दो साल की सजा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक बार फिर से करारा झटका लगा है। हेट स्पीच मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सपा नेता को दो साल की सुनाई है, साथ ही उन पर 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
JUL 15, 2023 13:17 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: अरविंद केजरीवाल ने बुलाई कैबिनेट बैठक

दिल्ली में बाढ़ के संकट के बीच अरविंद केजरीबाल ने आज शाम बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, शाम की बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों को उपस्थित रहने को कहा गया है।
JUL 15, 2023 12:54 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशि ने मुख्य सचिव से की शिकायत

दिल्ली की रेवेन्यू मिनिस्टर आतिशी ने मुख्य सचिव से डिविजनल कमिश्नर की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि पता चला है कि बाढ़ राहत कैंप में पानी और टॉयलेट की किल्लत है। बिजली नहीं है और खाना खराब क्वालिटी का है। मैं सुबह से डिविजनल कमिश्नर (अश्विनी कुमार) से बात करना चाह रही हूं लेकिन वो ना फोन उठा रहे हैं और ना मेरे मैसेज का जवाब दे रहे हैं।
JUL 15, 2023 11:28 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: UAE पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे। अबू धाबी एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
JUL 15, 2023 11:25 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: आजम खान की सुरक्षा वापस

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना ही आदेश पलट दिया है। पहले आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा को वापस ले लिया गया था, हालांकि 24 घंटे के बाद ही सरकार ने उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया है।
JUL 15, 2023 10:51 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को लिखा पत्र

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पत्र लिखकर 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में आमंत्रित किया है। पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
JUL 15, 2023 09:21 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: जयपुर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

जयपुर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना जयपुर मंडल के जयपुर-मदार रेलखंड में हुई, जहां जोबनेर-हिरनोदा स्टेशन के बीच दो वैगन पटरी से उतर गए। इस कारण अपलाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया और छह ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
JUL 15, 2023 09:18 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: कैसे तैयार हुआ कम लागत में Chandrayaan-3

भारत ने चंद्रयान-3 को 615 करोड़ रुपये में तैयार किया है। यह कीमत 2019 में चांद पर भेजे गए चंद्रयान-2 से करीब 30 प्रतिशत कम है। जबकि, चंद्रयान-2 मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये थी, जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर, नेविगेशन और ग्राउंड सपोर्ट नेटवर्क के लिए 603 करोड़ रुपये और जियो-स्टेशनरी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के लिए 375 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
JUL 15, 2023 08:34 IST

आज की ताजा खबर 15 जुलाई 2023 LIVE: सावन शिवरात्रि पर 30 वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग

इस साल शिवरात्रि पर 30 वर्षों बाद बेहद दुर्लभ योग का निर्माण हुआ है। पंचांग अनुसार इस वर्ष शिवरात्रि (Shivratri) पर शनि प्रदोष का शुभ संयोग बना है। जिसके चलते भगवान शिव (Lord Shiva) के साथ शनि देव की विशेष कृपा भी मिलेगी। इसी के साथ श्रावण शिवरात्रि (Shravan Shivratri) पर वृद्धि योग और ध्रुव योग का शुभ संयोग भी रहेगा। कहते हैं इस योग में पूजा-पाठ करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दौरान जो लोग व्रत रखेंगे और भगवान की पूजा और उनका जलाभिषेक (Shivling Jalabhishek 2023) करेंगे उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी। जानिए ये शुभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा। पढ़ें पूरी खबर...