आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी ने की ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात, लाल किले से 11वीं बार PM मोदी ने देश को किया संबोधित
आज की ताजा खबर लाइव, 15 अगस्त 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक- 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अब राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। यह देश के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन है। आरजी कर अस्पताल में एक समूह ने हमला किया। इस घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने बैरिकेड तोड़कर आपातकालीन विभाग के गेट को तोड़ दिया और भीतर जाकर जमकर तोड़फोड़ की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं।
आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी ने की ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात, लाल किले से 11वीं बार PM मोदी ने देश को किया संबोधित
