LIVE

14 नवम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर AAP सरकार ने बुलाई अहम बैठक

Shashank Shekhar MishraUpdated Nov 14, 2024, 18:00 IST

14 नवम्बर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पुलिस ने समरवता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा पर कल मतदान केंद्र पर एसडीएम (SDM) अमित चौधरी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक अहम बैठक बुलाई है। राजस्थान के टोंक जिले में SDM थप्पड़ कांड के बाद बवाल बढ़ गया है। देवली-उनियारा में नरेश मीणा के समर्थक सड़कों पर उतर आए है। उन्होंने गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की है। हालांकि इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नरेश मीणा के 100 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया है। उत्तर भारत में अचानक मौसम बदला और कोहरा के साथ ठंड महसूस होने लगी। उत्तर में जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार देर रात से दिखने लगा है। मौसम का मिजाज बता रहा है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान और नीचे जाएगा।

14 नवम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर AAP सरकार ने बुलाई अहम बैठक
14 नवम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर AAP सरकार ने बुलाई अहम बैठक

हिंदी न्यूज़,14 नवम्बर 2024 मुख्य समाचार ,आज की ताजा खबर लाइव, 14 नवम्बर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पुलिस ने समरवता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा पर कल मतदान केंद्र पर एसडीएम (SDM) अमित चौधरी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक अहम बैठक बुलाई है। राजस्थान के टोंक जिले में SDM थप्पड़ कांड के बाद बवाल बढ़ गया है। देवली-उनियारा में नरेश मीणा के समर्थक सड़कों पर उतर आए है। उन्होंने गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की है। हालांकि इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नरेश मीणा के 100 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया है। उत्तर भारत में अचानक मौसम बदला और कोहरा के साथ ठंड महसूस होने लगी। उत्तर में जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार देर रात से दिखने लगा है। मौसम का मिजाज बता रहा है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान और नीचे जाएगा।

  • नरेश मीणा के 100 से ज्यादा समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • यूपी, राजस्थान में बढ़ी ठंड; दिल्ली-पंजाब बने गैस चैंबर

  • तिलक वर्मा के नाबाद शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में हराया

  • दिल्ली : स्कूल बस में छात्रा से यौन दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

NOV 14, 2024 17:59 IST

उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अब्दुल्ला और मुर्मू की मुलाकात की एक तस्वीर साझा की गई। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
अब्दुल्ला ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचे अब्दुल्ला जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे।
NOV 14, 2024 17:28 IST

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित साई इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और इस मौके पर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि दो दिवसीय महोत्सव शांति बनाए रखने और जीवंत बोडो समाज के निर्माण के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति पर आधारित एक बड़ा कार्यक्रम है। बयान में कहा गया कि इसका उद्देश्य न केवल बोडोलैंड बल्कि असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल के अन्य हिस्सों और पूर्वोत्तर के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्वदेशी बोडो लोगों को एकीकृत करना है।
NOV 14, 2024 17:08 IST

घुसपैठियों को आदिवासियों के अधिकार नहीं देने देंगे: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में घुसपैठियों को सब्सिडी वाला सिलेंडर देने का वादा करने के लिए सोमवार को कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी ऐसा नहीं होने देगी। बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने अपना ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारा दोहराया और लोगों से कहा कि वे पाकिस्तान के गठन, बांग्लादेश के घटनाक्रम और अयोध्या में मिले अपमान से सबक लें। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रभारी ने हिंदुओं, मुस्लिमों और घुसपैठियों को सिलेंडर देने का वादा किया है। भाजपा घुसपैठियों को आदिवासियों के अधिकार नहीं देने देगी। योगी आदित्यनाथ झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के इस बयान का जिक्र कर रहे थे कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, भले ही उनमें घुसपैठिये हों।
NOV 14, 2024 17:06 IST

बिहार कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में ती प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी

बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिवालय ने कहा कि इस बढ़ोतरी से डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा, जिससे लाखों नियमित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेहतर वित्तीय सहायता मिलेगी। सचिवालय ने कहा कि बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री गृहस्थल क्रय योजना' नामक एक नयी योजना को भी मंजूरी दे दी, जिसके तहत राजस्व और भूमि सुधार विभाग प्रत्येक भूमिहीन परिवार को तीन डेसीमल भूमि की खरीद के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
NOV 14, 2024 15:57 IST

यूपी में परवेज मुशर्रफ से जुड़ी जमीन को नीलामी में तीन लोगो ने खरीदा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोताना में स्थित शत्रु संपत्ति के अंतर्गत आने वाली दो हेक्टेयर जमीन को तीन लोगों ने नीलामी में खरीदने के बाद उसका 25 फीसदी रुपया जमा करा दिया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। निलामी में जिन जमीनों की बिक्री की गयी है वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से जुड़ी बताई गई है। जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) पंकज वर्मा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि आठ प्लाट जिसमें कुल 13 बीघे जमीन है, इन्हें तीन लोगो ने ऑनलाइन नीलामी के जरिये एक करोड़ 38 लाख 16 हज़ार रूपयें में खरीदा है। इसका 25 फीसदी पैसा इनको जमा करना था जो वे कर चुके हैं।
NOV 14, 2024 15:53 IST

कर्नाटक सरकार ने हिंदुओं की धार्मिक यात्रा में सब्सिडी देने का ऐलान किया

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने हिंदुओं की धार्मिक यात्रा में सब्सिडी देने का एलान किया है। राज्य के हिन्दू धर्म दान विभाग मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि सरकार ने काशी यात्रा के लिए 5 हजार, चार धाम की यात्रा के लिए 20 हजार और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है।
NOV 14, 2024 13:40 IST

Kanhaiya Kumar ने भरी सभा में Devendra Fadnavis पर कसा तंज

Maharashtra Assembly Election 2024: कन्हैया कुमार ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर उनके धर्मयुद्ध वाले बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म को बचाने का काम सभी का होना चाहिए, ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोग धर्म को बचा रहे हों और उपमुख्यमंत्री की पत्नी 'इंस्टाग्राम पर रील बना रही हों।' यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 13:19 IST

पाकिस्तानी तालिबान के पुराने गढ़ में विस्फोट, दो बच्चों की मौत

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को एक घर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। जिस जगह यह विस्फोट हुआ, वह इलाका कभी पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख इरफान खान ने बताया कि पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है क्या कोई व्यक्ति बम बनाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहा था? यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर मीर अली में हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। इस इलाके में पाकिस्तानी तालिबान और अन्य विद्रोही अक्सर आत्मघाती बम धमाकों तथा हिंसक घटनाओं में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।
NOV 14, 2024 13:18 IST

उच्चतम न्यायालय दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित याचिका पर 18 नवंबर को करेगा सुनवाई

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपायों को लागू करने का अनुरोध करने वाली याचिका को 18 नवंबर के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने पर बृहस्पतिवार को सहमति व्यक्त की।
न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर न बन जाये इसलिए याचिका को तत्काल सूचीबद्ध किया जाये। इसके बाद न्यायालय ने दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई। वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह, जिन्हें न्यायमित्र नियुक्त किया गया है, ने न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ से दिल्ली में मौजूदा स्थिति को देखते हुए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था।
NOV 14, 2024 12:13 IST

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को संज्ञान लेने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 11:01 IST

ट्रंप ने मार्को रुबियो को विदेश मंत्री के रूप में नामित किया

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसद मार्को रुबियो को विदेश मंत्री के रूप में नामित किया और कहा कि रुबियो अमेरिका के लिए एक मजबूत पैरोकार, उसके सहयोगियों के सच्चे मित्र और एक निडर नेता होंगे जो कभी भी विरोधियों के सामने नहीं झुकेंगे। इस संबंध में औपचारिक घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘यह ऐलान करते हुए मुझे बेहद गर्व हो रहा है कि फ्लोरिडा के सांसद मार्को रुबियो को अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में नामित किया गया है।
NOV 14, 2024 10:58 IST

गर्भवती महिला को ले जा रही एम्बुलेंस में लगी आग

महाराष्ट्र के जलगांव में एक गर्भवती महिला को ले जा रही एम्बुलेंस में आग लग गई। आग लगने से एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया और इसके एंबुलेंस के परखच्चे उड़ा दिए। धमाके का ये नजारा देखने वालों के भी होश उड़ गए। सिलेंडर विस्फोट से दादवाड़ी इलाके में आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 10:46 IST

पुलिस ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भरे मंच पर दिया नोटिस

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सोलापुर पुलिस की तरफ से नोटिस दिया है। सोलापुर पुलिस की तरफ से दिए गए नोटिस में असदुद्दीन ओवैसी को किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और भड़काऊ भाषण न देने की हिदायत दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 10:24 IST

सोलापुर पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया नोटिस

महाराष्ट्र की सोलापुर पुलिस ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी को नोटिस दिया है। खास बात ये है कि ये नोटिस भरे मंच पर दिया गया। ओवैसी सोलापुर मध्य विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार फारूक शाब्दी की प्रचार रैली में आए थे और मंच पर थे तभी ओवैसी को पुलिस ने नोटिस दिया।
NOV 14, 2024 09:40 IST

लेबनान पर इज़रायली हवाई हमलों में 78 की मौत, 122 घायल

लेबनान में इजरायली हमले का कहर जारी है। लेबनान के अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमले में 78 लोग मारे गए हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में 122 लोग घायल हो गए है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 09:05 IST

श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी

श्रीलंका में बृहस्पतिवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया। ये चुनाव मार्क्सवादी विचारधारा के प्रति झुकाव रखने वाले देश के नए राष्ट्रपति के लिए आर्थिक सुधार के वादों को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस द्वीपीय देश में 21 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत हासिल हुई थी लेकिन वह 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में विफल रहे थे जिसके बाद दिसानायके अपने भ्रष्टाचार विरोधी जवाबदेही सुधारवादी कार्यक्रम को लागू करने के लिए मजबूत संसद की वकालत कर रहे हैं। यदि उनकी पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) को 225 सदस्यीय संसद पर नियंत्रण पाना है तो उन्हें चुनाव में कम से कम 113 सीट पर जीत हासिल करनी होगी।
NOV 14, 2024 08:11 IST

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच Press की स्वतंत्रता को खतरा

बांग्लादेश की एडिटर्स काउंसिल ने अंतरिम सरकार द्वारा 167 पत्रकारों की मान्यता रद्द करने के निर्णय की निंदा की है और कहा है कि यह कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता को खतरे में डालती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 07:29 IST

दिल्ली में AQI 432 के ऊपर

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ऐप समीर के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 432 है, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है। वहीं कई इलाकों में AQI 450 के भी ऊपर है। जानकारी के मुताबिक, आनंद विहार 473, अशोक विहार 471, जहांगीरपुरी 470, पटपड़गंज 472, पंजाबी बाग 459, नजफगढ़ 460, मुंडका 461, नेहरू नगर 462, विवेक विहार 470 और वजीरपुर 467 AQI दर्ज किया गया।
NOV 14, 2024 07:24 IST

अमेरिका के CIA अधिकारी ने लीक किया था ईरान पर इजराइली हमले का प्लान

दुनिया की नजरें इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हुई हैं। इस बीच खबर है कि ईरान पर इजराइली हमले का प्लान अमेरिका से लीक हुआ था। खुफिया एजेंसी CIA के एक अधिकारी ने ईरान पर हमला करने की इजराइल की योजनाओं का आकलन करने वाली गोपनीय जानकारी लीक कर दी थी। अधिकारी की पहचान आसिफ विलियम रहमान के तौर पर हुई है, जिसके बाद एफबीआई (FBI) ने उसे कंबोडिया से गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 14, 2024 05:59 IST

बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण मामले में सुनवाई आज

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण मामले में आज सुनवाई होगी। पीड़िता को दोपहर 2.15 बजे साक्ष्य दर्ज कराने के लिए समन जारी किया गया है। वह इस मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक है।