ताजा खबर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर फटा बादल, 46 लोगों की मौत, सुप्रीम कोर्ट का बिहार वोटर लिस्ट पर बड़ा आदेश, अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला
Taza Khabar 14 August 2025 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज यानी गुरुवार 14 अगस्त को बादल फटने की खबर है। किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग में बादल फटने से कई यात्रियों के फंसे होने की भी खबर है। बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। दोपहर 3.50 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कम से कम 46 लोगों के मारे जाने की आशंका है वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का स्थित एक सैन्य अड्डे पर रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करने वाले हैं। यह अड्डा शीत युद्ध के चरम पर सोवियत संघ का मुकाबला करने में अहम था और आज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगामी अलास्का शिखर वार्ता में युद्ध रोकने पर सहमति नहीं दी, तो उन्हें इसके बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक बार फिर से उग्र रूप ले लिया है, और वैश्विक मंच पर युद्धविराम को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आयरलैंड के डबलिन में रहने वाले एक भारतीय पर सप्ताहांत के दौरान कुछ किशोरों ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने कहा है कि वह भारत वापस आ रहे हैं और आयरलैंड में रहने वाले (भारतीय) समुदाय के लोग डरे हुए हैं। दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर जारी है, आज सुबह दिल्ली, नोएडा , गाजियाबाद सहित कई इलाकों में बारिश हुई। जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें।
ताजा खबर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर फटा बादल, 46 लोगों की मौत, सुप्रीम कोर्ट का बिहार वोटर लिस्ट पर बड़ा आदेश, अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला
हिमाचल में मणिमहेश यात्री भी भूस्खलन के कारण फंसे
हिमाचल के जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भरमौर के पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे धरवाला के पास लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है। करीब 4 बजे सड़क बंद होने के चलते दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। सड़क के दोनों और मणि महेश यात्रा पर आने -जाने वाले श्रद्धालु फंस गए हैं। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है। इस भारी जाम है एक एंबुलेंस भी करीब 1 घंटे से फंसी रही
'अगर अलास्का में ट्रंप-पुतिन वार्ता 'अच्छी नहीं रही' तो भारत पर और Tariff...'
सुप्रीम कोर्ट का बिहार वोटर लिस्ट पर बड़ा आदेश
सबूत दें, ‘वोट चोरी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें : निर्वाचन आयोग
सांसद वीणा देवी और उनके पति पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस
अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निकाला
लोगों को राहुल की कड़ी मेहनत को समझना चाहिए- बोले रॉबर्ट वाड्रा
ऑपरेशन सिंदूर के लिए बीएसएफ के 16 कर्मी वीरता पदक से सम्मानित
केंद्रीय, राज्य बलों के 1,090 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा
पीडीए का असल नाम है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
कन्नड़ एक्टर दर्शन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दे दी थी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच अभिनेता दर्शन की जमानत रद्द करने का फैसला दिया। इस मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि हाईकोर्ट ने जमानत मामले में सजा या बरी करने जैसा फैसला सुना दिया, क्या हाईकोर्ट दूसरे मामलों में भी इसी तरह का आदेश सुनाता है? लेकिन हम ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि इस मामले में प्रथम दृष्टया न्यायिक शक्ति का गलत प्रयोग हुआ है। एक निचली अदालत के जज द्वारा ऐसी गलती करना अभी भी स्वीकार्य है लेकिन हाईकोर्ट के जज द्वारा ऐसी गलती करना सही नहीं है।
मार्को रुबियो ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
रांची में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार की रात अंगारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पुरुलिया रोड पर चामघाटी में हुई। अंगारा पुलिस थाने के प्रभारी हीरालाल साह ने पीटीआई-भाषा से कहा, घटना में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ऑटोरिक्शा रांची जा रहा था, तभी मुरी की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे भीषण टक्कर हुई और ट्रक पलट गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया।
चिराग पासवान की पार्टी के सांसद और उनके एमएलसी पति के पास दो EPIC कार्ड, तेजस्वी यादव का आरोप
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी का संदेश
शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमेरिका में फिर गोलीपारी, दक्षिणी वर्जीनिया में कई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को गोली मारी गई
घटनास्थल से ली गई तस्वीरों और वीडियो में बड़ी संख्या में पुलिस और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। मैकगायर ने लिखा, हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
