LIVEअगर अभी हुए लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी? जानिए, कौन कितना दमदार, कई राज्य लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

अगर अभी हुए लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी? जानिए, कौन कितना दमदार, कई राज्य लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना
देश का विश्वास फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ ही है। ऐसा हम नहीं बल्कि "टाइम्स नाऊ नवभारत" और "ईटीजी" का ताजा ओपीनियन पोल (ETG Opinion Poll) कह रहा है। बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को हिंदी टीवी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत पर ऑन एयर किए गए इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) नतीजों में सबसे आगे रहेगा वहीं लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान एक बड़ी घटना हुई। कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। संसद की सुरक्षा में यह एक बड़ी चूक मानी जा रही है। इस घटना के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कूदने वाला एक व्यक्ति स्पीकर की कुर्सी की तरफ बढ़ रहा था। एक लड़का नारेबाजी कर रहा था। संसद भवन के बाहर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं विष्णु साय बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, ली शपथ, उधर भाजपा नेता मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने यादव को सीएम पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई वहीं महादेव एप स्कैम का आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार हुआ है। इंटरपोल की नोटिस पर दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इंटरपोल ने रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था उधर बिहार में सर्दी ने अपना कहर डाहना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है, आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें
रोडवेज बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 5 को रौंदा, 3 की मौत
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां पर रोडवेज के एक बस ड्राइवर को बस चलाते समय हार्ट अटैक आया जिसके बाद बेकाबू बस से कुचलकर 3 की मौत हो गई,
पढ़ें पूरी खबर संसद की सुरक्षा में सेंध के दौरान थम गई थीं सांसें!
संसद की सुरक्षा में बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को बड़ी सेंधमारी हुई। निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे। वे इस दौरान ‘कैन’ से पीले रंग का धुआं फैलाने लगे थे,
पढ़ें पूरी खबरTNN-ETG Poll: दक्षिण में न दिखेगा मोदी मैजिक?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता हों, हिंदू ह्रदय सम्राट माने जाते हों और पार्टी में अच्छी-खासी स्वीकार्यता रखते हों, मगर इसके बाद भी दक्षिण भारत में बीजेपी की जमीन उस कदर मजबूत नहीं हो पाई है,
पढ़ें पूरी खबरTimes Now Navbharat-ETG Opinion Poll: अगर अभी हुए लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी?
सर्वे के सैंपल साइज की बात करें तो इसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों से सवाल किए गए। 80 फीसदी लोगों से फील्ड पर बात की गई, जबकि 20 फीसदी से फोन पर राय ली गई,
पढ़ें पूरी खबर कई राज्य लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर चेताते हुए कहा कि इसे लागू करने से राज्यों के वित्त पर काफी दबाव पड़ेगा और विकास से जुड़े खर्चों के लिए उनकी क्षमता कम होगी,
पढ़ें पूरी खबरछत्तीसगढ़ के नए CM बने विष्णुदेव साय
भाजपा ने रविवार (10 दिसंबर, 2023) को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना। साय राज्य के सरगुजा संभाग की कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरLok Sabha Security Breach: संसद में कूदे शख्स में से एक के पिता का बयान आया सामने
लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान एक बड़ी घटना हुई। कार्यवाही के दौरान दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से कूद गए, इनमें से एक शख्स मनोरंजन के पिता का बयान सामने आया है,
पढ़ें पूरी खबर विष्णु साय बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, ली शपथ
जूते से निकाला स्प्रे, नारे लगाए और कूद-फांद मचा स्पीकर की ओर बढ़ा युवक
संसद की सुरक्षा में चूक से जुड़ा यह मामला संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को देखने को मिला,
पढ़ें पूरी खबरकौन हैं वो दो लोग जिन्होंने लोकसभा में कूद कर फैलाया धुआं
जानकारी के अनुसार चैंबर में कूदने वाले एक व्यक्ति की पहचान सागर के रूप में हुई है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा में विजिटर पास लेकर आए थे,
पढें पूरी खबर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर मोहन यादव को बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डॉक्टर मोहन यादव को बुधवार को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार दोगुने जोश के साथ काम करेगी तथा विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार उनके जीवन को आसान बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़गी।
मुंबई: दो साल पुराने मामले में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना व सहयोगी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने मामले में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित सरगना और उसके सहयोगी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने कथित सरगना लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मीभाई प्रधान और उसके सहयोगी विद्याधर प्रधान को शनिवार को ओडिशा के गंजाम जिले के गोलंथरा से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे युवक, ओम बिरला ने दिया बयान
जद(यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को दिल्ली में
जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (नेता संसदीय दल) ने 29 दिसंबर 2023 को पूर्वाह्न 11:30 बजे नयी दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक निर्धारित की है। इस बैठक में पार्टी के सर्वोच्च नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक सदन में कूदा
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को एक दर्शक सदन के भीतर कूद गया, जिसके बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से एक व्यक्ति सदन में कूद गया और इधर-उधर भागने लगा। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
दिल्ली के कारोबारी के घर पर गोलीबारी करने के आरोप में दो नाबालिग हिरासत में
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वजीराबाद इलाके में एक व्यवसायी के घर पर गोलीबारी में कथित संलिप्तता को लेकर सोनीपत से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को 30 नवंबर को निर्माण कार्य करने वाले एक व्यवसायी की ओर से एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोटरसाइकिल पर आये दो लोगों ने उनके घर पर गोलीबारी की।
मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Mohan Yadav Swearing In: भाजपा नेता मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने यादव को सीएम पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ खडसे सहित भाजपा के दिग्गज नेता एवं मंत्री उपस्थित थे। सीएम बनने पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले के शहीदों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका साहस और बलिदान देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा। मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद करते हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। खतरे का सामना करते हुए उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा। प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा भी लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं।
जाने माने रेडियो प्रस्तोता गंगानाथ एन चतुर्वेदी का निधन
प्रसिद्ध रेडियो प्रस्तोता गंगानाथ चतुर्वेदी का बुधवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। परिवार ने बताया कि गंगानाथ चतुर्वेदी पिछले कुछ दिनों से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में दो पुत्र एवं एक पुत्री है। गंगानाथ चतुर्वेदी 1992 में आकाशवाणी की विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने आकाशवाणी के लिए हॉकी, फुटबाल और क्रिकेट की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कमेंट्री की थी। उन्हें 1987 में तत्कालीन सोवियत संघ में आयोजित भारत महोत्सव को कवर करने और आंखों देखा हाल सुनाने के लिए आकाशवाणी की तरफ से भेजा गया था।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की