11 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आसिम मुनीर के भड़काऊ बयान पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया, विपक्षी सांसदों का EC मुख्यालय तक मार्च
11 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: 25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसद सोमवार को संसद से राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च हुआ। ये मार्च 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित वोट चोरी और चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हो रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आप, वामपंथी दल, राजद, राकांपा (सपा), शिवसेना (यूबीटी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। पीएम मोदी आज बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित टाइप-सात के 184 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (आज) से शुरू हो रहा है। यह सत्र सिर्फ चार दिनों का है और एक दिन लगातार 24 घंटे तक विधानसभा की बैठक होगी। इस दौरान सरकार के मंत्री अपने-अपने विभागों का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।
11 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आसिम मुनीर के भड़काऊ बयान पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया, विपक्षी सांसदों का EC मुख्यालय तक मार्च
संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आप पर क्या पड़ेगा असर?
जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे की बोगोटा में गोली लगने से मौत
बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों ने 375 मिनट में कमा डाले 3,39,406 करोड़ रुपए
INDIA Bloc के मार्च पर भड़के किरेन रिजिजू, बिना नाम लिए राहुल गांधी को घेरा
कौन थे ग्रुप कैप्टन पारुलकर जो 1971 युद्ध में पाकिस्तान की कैद से निकल भागे थे?
आसिम मुनीर के भड़काऊ बयान पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया
बालासोर में लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा
हालांकि, बिहार में मतदाता सूची संशोधन का विरोध कर रहे सांसदों को पुलिस ने निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक जाने से रोक दिया और उनके रास्ते में अवरोधक लगा दिए।
उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट', देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
राज्यसभा में ‘एसआईआर' के मुद्दे पर हंगामा, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित
लोकसभा में विपक्ष का प्रदर्शन, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने अमेरिका में एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापा
ओडिशा के बरगढ़ में आठवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगायी, हालत गंभीर
ओडिशा में एक महीने के भीतर आग से जलने की यह चौथी घटना है। यह नयी घटना गाइसिलाट थाना क्षेत्र के फिरींगमाल गांव में हुई। ग्रामीणों ने नाबालिग को एक फुटबॉल मैदान से अधजली अवस्था में बचाया और उसे बरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी
सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
सपा विधायक संग्राम यादव, आरके वर्मा, फहीम, जय प्रकाश अंचल, नफीस अहमद समेत पार्टी के अन्य विधायक और विधान परिषद सदस्य विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ ‘आप चलाइए मधुशाला, हम चलायेंगे पीडीए पाठशाला’ जैसे नारे लगाए। सपा सदस्य हाथ में बैनर, पोस्टर और प्लेकार्ड लिये हुये थे जिसमें सरकार विरोधी नारे लिखे हुये थे। आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सपा स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली विभाग के निजीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी, वहीं सत्ता पक्ष ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ का मसौदा पेश करेगा।
EC मुख्यालय तक सांसदों के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस हुई सर्तक
सांसदगण अगर जबरन आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे तो उन सांसदों को हिरासत में लेकर न्यू पुलिस लाइन(किंग्सवे कैम्प) ले जाया जाएगा।
