आज की ताजा खबर: सोनम रघुवंशी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी; ऑस्ट्रिया स्कूल में गोलीबारी से 9 की मौत
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 10 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति के लिए देर रात गाजीपुर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सोनम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। मेघालय पुलिस अब उसे लेकर शिलांग जाएगी। अदालती कार्यवाही देर रात तक जारी थी उधर दिल्ली के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा वहीं पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान देश ने कई चुनौतियां का सामना किया। इन्हीं चुनौतियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर JVC ने एक सर्वे किया है, जिसमें जनता ने अपने बेबाक राय रखी है उधर दिल्ली हाईकोर्ट में जज रहे जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग का खतरा मंडरा रहा है। सरकार महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी में है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त होगा और इसी दौरान महाभियोग प्रस्ताव आ सकता है वहीं एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग की तारीख बढ़ गई है। इसरो की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। नासा और इसरो के इस मिशन के जरिए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा करने वाले हैं उधर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ कथित सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट करने की शिकायत करने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
आज की ताजा खबर: सोनम रघुवंशी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी; ऑस्ट्रिया स्कूल में गोलीबारी से 9 की मौत
प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की
दिल्ली उच्च न्यायालय पशुओं के खिलाफ यौन अपराधों पर जुलाई में सुनवाई करेगा
भारतीय पशु संरक्षण संगठन महासंघ (एफआईएपीओ) ने अपनी जनहित याचिका में नयी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन अपराध) को ‘‘पूर्ण रूप से निरस्त’’ करने पर प्रकाश डाला।
