LIVEताजा खबर 10 जनवरी 2024: बच गई शिंदे सरकार? स्पीकर ने CM एकनाथ के पक्ष में सुनाया फैसला, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे खड़गे और सोनिया

ताजा खबर 10 जनवरी 2024: बच गई शिंदे सरकार? स्पीकर ने CM एकनाथ के पक्ष में सुनाया फैसला, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे खड़गे और सोनिया
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिवसेना के दोनों गुटों की अयोग्यता याचिकाओं पर अपना आदेश सुना दिया है। फैसला एकनाथ शिंदे के पक्ष में गया है। स्पीकर ने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना है वहीं कांग्रेस आलाकमान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। इस न्योते को कांग्रेस ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यह बीजेपी ओर आरएसस का कार्यक्रम है। इसलिए कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगेवहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब अड़चनें आती दिख रहीं हैं। दरअसल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होनी है। कांग्रेस ने इसके लिए मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड की इजाजत मांगी थी, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया है उधर वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका लक्ष्य देश को अगले 25 वर्षों में एक विकसित राष्ट्र बनाना है। जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 10 जनवरी (बुधवार) की खबरें और प्रमुख समाचार-
Maharashtra Politics: उद्धव बोले- स्पीकर का आदेश लोकतंत्र की हत्या
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को कहा कि 21 जून, 2022 को जब प्रतिद्वंद्वी समूह अस्तित्व में आये तो शिवसेना का उनके (शिंदे के) नेतृत्व वाला धड़ा ही 'असली राजनीतिक दल' (असली शिवसेना) था,
पढ़ें पूरी खबरसुपरटेक के चेयरमैन आर. के. अरोड़ा की कोर्ट से गुहार, जमानत की मांग
आरके अरोड़ा की ओर से पेश वकील तनवीर अहमद मीर ने आवेदक को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश देने की मांग करते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित है जिसके लिए अंतरिम जमानत की आवश्यकता है,
पढें पूरी खबरसोनिया-खड़गे के राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर बोली BJP
कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के न्योते को ठुकरा दिया है, जिसके बाद से भाजपा की ओर से हमला जारी है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकर्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर का आमंत्रण मिला था। आमंत्रण ठुकराने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का फैसला आश्चर्य जनक नहीं है,
पढ़ें पूरी खबरजानें स्पीकर के फैसले के वो 10 आधार, जिससे बच गई एकनाथ शिंदे सरकार
महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला आ गया है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके लिए उन्होंने कई नियमों का आधार बनाया है,
पढ़ें पूरी खबरचार चीजें जो इंडी गठबंधन अभी कर रही है, सबसे अहम सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला
इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार रणनीति बना रही ताकि बीजेपी को हराया जा सके, वही इंडी गठबंधन के संयोजक बनाने पर भी लगातार चर्चा हो रही है,
पढ़ें पूरी खबरमणिपुर से ही निकलेगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', पर शर्त ये है...
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ( congress bharat jodo nyay yatra) को मणिपुर से हरी झंडी दिखाने की अनुमति मिल गई है, बताते हैं कि मणिपुर के गृह विभाग ने कांग्रेस को कुछ शर्तों के साथ परमीशन दे दी है, गौर हो कि मणिपुर में हिंसा को देखते हुए पहले राज्य सरकार ने कांग्रेस की इस यात्रा को इजाजत नहीं दी थी,
पढ़ें पूरी खबरबच गई शिंदे सरकार? स्पीकर ने CM एकनाथ के पक्ष में सुनाया फैसला
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिवसेना के दोनों गुटों की अयोग्यता याचिकाओं पर अपना आदेश सुना दिया है। फैसला एकनाथ शिंदे के पक्ष में गया है,
पढ़ें पूरी खबरSuchana Seth : बेंगलुरु के सीईओ ने बेटे की हत्या में भूमिका से इनकार किया
गोवा में अपने चार साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने वाली बेंगलुरु स्थित कंपनी की 39 वर्षीय सीईओ सूचना सेठ ने पुलिस पूछताछ के दौरान कथित तौर पर हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है,
पढ़ें पूरी खबर मुस्लिम दंपति ने कर्नाटक विधानसभा के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास
:एक बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले एक मुस्लिम दंपति के आत्मदाह के प्रयास को कर्नाटक पुलिस ने विफल कर दिया है,
पढ़ें पूरी खबर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे खड़गे और सोनिया
कांग्रेस आलाकमान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। इस न्योते को कांग्रेस ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यह बीजेपी ओर आरएसस का कार्यक्रम है,
पढ़ें पूरी खबर इंफाल के पैलेस ग्राउंड से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की अनुमति नहीं
कांग्रेस ने कहा कि मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउन्ड से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने के लिये अनुमति देने से इंकार कर दिया है। पार्टी ने कहा कि हम मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, इंफाल में किसी अन्य स्थान के लिए अनुमति मांगी है।
परवेज मुशर्रफ की मौत की सजा बरकरार
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह मामले में दिवंगत पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की मौत की सजा को बरकरार रखा: मीडिया रिपोर्ट।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने राशन घोटाले की जांच पर रिपोर्ट मांगी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को राशन घोटाले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देने को कहा है। गोपालिका के अलावा गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को राज्यपाल ने बैठक के लिए बुलाया है। अधिकारी ने कहा, राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी से राशन घोटाले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देने को कहा है। वह उनसे आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी देने को कहेंगे।
SC ने हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बरी करने का फैसला बरकरार रखा
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें हत्या के एक मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बरी किये जाने के खिलाफ 2004 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया गया था। मामला वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में प्रभात गुप्ता की हत्या से संबंधित है। न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि वह उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ और निचली अदालत के निष्कर्षों में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है।
इजराइल, फलस्तीनी नेताओं के लगातार संपर्क में है भारत : राजदूत कंबोज
भारत ने कहा है कि वह इजराइल और फलस्तीन के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में है और पश्चिम एशिया संघर्ष की शुरुआत के बाद से उसका स्पष्ट संदेश तनाव बढ़ाने से रोकना रहा है ताकि मानवीय सहायता की निरंतर आपूर्ति की जा सके और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जा सके। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा, इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष से बड़े पैमाने पर नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान गई है और इसके एक खतरनाक मानवीय संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है और हमने नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है।
राजस्थान में शीतलहर के बीच कई जगह बारिश
राजस्थान में जारी शीतलहर के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत दिवस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में धौलपुर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान सीकर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलौदी में 4.6 डिग्री, बीकानेर और जैसलमेर में पांच-पांच डिग्री, सिरोही में 5.3 डिग्री, अजमेर, पिलानी, करौली और फतेहपुर में 6.2 डिग्री और एरनपुरा रोड में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गोवा हत्याकांड: बच्चे का शव बेंगलुरु लाया गया
बेंगलुरु के एक स्टार्टअप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) द्वारा अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले में बच्चे के शव को बुधवार को चित्रदुर्ग से यहां लाया गया। बेंगलुरु के राजाजी नगर में आज दिन में बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बच्चे के पिता वेंकट रमन शव को लेकर यहां एक घर में पहुंचे, जहां शुरुआती क्रिया-क्रम किया गया और अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा। मूलरूप से केरल निवासी रमन इन दिनों इंडोनेशिया में रह रहे हैं और मंगलवार रात वह चित्रदुर्ग के हिरियुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई थी।
नड्डा ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को यहां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि नड्डा दोपहर में भाजपा की विस्तारित कार्यकारी समिति और प्रदेश इकाई की कोर समिति की बैठक में भाग लेने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात यहां पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि उन्होंने नीलांचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित कामाख्या मंदिर का दौरा किया और परिसर में करीब 25 मिनट बिताए। उन्होंने गर्भ गृह में पूजा अर्चना की और राजकीय अतिथि गृह के लिए रवाना होने से पहले मंदिर की परिक्रमा की।
एसएफआई ने केरल के राज्यपाल के दौरे से पहले विरोध में लगाए बैनर
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने मलाप्पुरम के पोन्नानी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के विरोध में बैनर लगाए जहां वह बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। एसएफआई ने दिवंगत कांग्रेस नेता पी. टी. मोहन कृष्णन की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खान के आगमन से कुछ घंटे पहले पोन्नानी में जगह-जगह बैनर लगाए जिन पर लिखा है, 'श्रीमान कुलाधिपति आपका यहां स्वागत नहीं है' और 'श्रीमान कुलाधिपति यह वह जगह है जहां के बहुत से लोगों को आप खूनी अपराधी कहते हैं, सावधान रहें'।
झारखंड: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दो वर्षीय मासूम सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर रजरप्पा के चितरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर तड़के करीब तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। यहां 10 यात्रियों को ले जा रही कार ट्रक से टकरा गई।