ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 जुलाई 2024 : जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदू समाज से जुडे़ भाषण पर मचा हंगामा
संसद की कवरेज के लिए मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं एडिटर्स गिल्ड का बिरला, धनखड़ से आग्रह
एडिटर्स गिल्ड ने संसद के नेताओं से कोविड-19 (COVID 19) के दौरान लागू मीडिया पहुँच प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया है, पढ़ें पूरी खबरQantas विमान में उड़ान भरने से पहले 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की मौत
भारतीय मूल की महिला मनप्रीत कौर, एक दिन शेफ बनने का लक्ष्य लेकर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी उसके बाद से यह पहली बार था जब वह पहली बार भारत आ रही थी पर फ्लाइट में ही उसकी मौत हो गई, पढ़ें पूरी खबर'राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान का हो सत्यापन', अमित शाह ने स्पीकर से की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया, उन्होंने हिंदू, अग्निवीर योजना, नीट मुद्दे को लेकर दावे किए हैं, वहीं इसे लेकर अमित शाह ने स्पीकर से राहुल के दावे के सत्यापन की मांग की है, पढ़ें पूरी खबरराजस्थान के करौली जिले में सड़क हादसे में छह महिलाओं समेत 9 की मौत
करौली में बोलेरो और ट्रक की टक्कर हुई है, इस हादसे में मृतक संख्या 9 हो गई है मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाए गए जहां बेहद दर्दनाक मंजर दिखा, पढ़ें पूरी खबर'अयोध्या में 1733 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग ये मानते थे कि हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व होंगे, मगर खेद होता है कि उनका बयान अभी बचकाने से उभर नहीं पाया है, पढ़ें पूरी खबरजुलाई में कितनी होगी बारिश, मौसम विभाग ने दिया बता
जुलाई में देश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। वहीं जून को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि जून महीने में औसत तापमान 31.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पढ़ें पूरी खबरलोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर छिड़ा संग्राम, योगी से लेकर जेपी नड्डा तक सबने ऐसे जताया विरोध
लोकसभा में 1 जुलाई को राहुल गांधी के बयान पर बवाल मचा हुआ है, बीजेपी के कई सांसदों और मंत्रियों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध जताया है, पढ़ें पूरी खबरUPSC Prelims Result 2024 Declared: जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट
यूपीएससी एग्जाम में शामिल लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (UPSC CSE Prelims Result2 2024) आज यानी 1 जुलाई 2024 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSC Prelims Result 2024 PDF Download) चेक कर सकते हैं, पढें पूरी खबरसामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 महीने की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली एक अदालत ने पांच महीने की सजा सुनाई है। मेधा पाटकर को यह सजा एक मानहानि के केस में मिली है। मेधा पाटकर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है, पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कई ऐसी बातें कही, जिसने हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने जिस तरह से बीजेपी पर तीखा हमला बोला है, उससे ये तो साफ है कि वो अपना आक्रमक रवैया बरकरार रखने वाले हैं, लेकिन बीजेपी भी राहुल गांधी के बयानों पर चुप नहीं रहने वाली, ये भी आज के हंगामे से साफ हो गया है, पढ़ें पूरी खबरराहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई 'भगवान शिव' की तस्वीर
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए राहुल ने शंकर भगवान की तस्वीर दिखाई फिर सत्तापक्ष को संबोधित करते हुए 'हिंदू' (Hindu) पर ऐसा कुछ कहा कि पीएम मोदी ने खड़े होकर इसपर आपत्ति जताई, पढ़ें पूरी खबरपूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात...संसद में राहुल के बयान का पीएम मोदी ने किया विरोध
आज लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर संग्राम छिड़ गया। राहुल ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल ने हर धर्म का हवाला देते हुए बीजेपी, आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वही सबसे अधिक हिंसा करते हैं। राहुल के इसी बयान पर सदन में संग्राम छिड़ा गया, पढ़ें पूरी खबरबंगाल घटना पर राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक जोड़े को सरेआम छड़ी से पीटने की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार को एक रिपोर्ट मांगी।अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल इस घटना से स्तब्ध हैं जिसका एक वीडियो सामने आया है तथा उन्होंने इसे ‘‘बर्बर’’बताया है।मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों का एप्रन पहन कर प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के तमाम विधायक एप्रन पहुंचकर विधानसभा परिसर में पहुंचे।सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
जापान ने अपने नए एच3 रॉकेट से पृथ्वी निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित किया
जापान ने सोमवार को एक नया महत्वाकांक्षी एच3 रॉकेट प्रक्षेपित करने के साथ ही आपदा प्रतिक्रिया और सुरक्षा के लिए एक उन्नत पृथ्वी निगरानी उपग्रह अंतरिक्ष में तैनात कर दिया।लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
उत्तरी त्रिपुरा में चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा इलाके में चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को मिजोरम से आ रहे एक वाहन को असम-अगरतला राजमार्ग पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के विभिन्न हिस्सों में रखी 408 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
वॉर मेमोरियल पहुंचे आर्मी चीफ
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1646 रुपये हो गई है।जारी हुआ नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी कर (NEET UG Re Exam Result ) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।पूरे देश में एक्टिव हुआ मानसून
मानसून पूरे देश में एक्टिव हो चुका है। IMD ने बताया कि देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने अरुणाचल में भारी बारिश का अनुमान जताया है।नए क्रिमिनल लॉ के तहत पहली FIR दर्ज
दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत पहली एफआईआर दर्ज की गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे अवरोध पैदा करने और बिक्री करने के आरोप में एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया गया।नोएडा फर्जी कॉल सेंटर मामले में छह और गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने के मामले में रविवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 79 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 90 में भूटानी एंथम बिल्डिंग से संचालित इस कॉल सेंटर का शनिवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया।पश्चिमी तुर्किये में एक टैंक में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 63 घायल
तुर्किये के पश्चिमी शहर इजमीर में रविवार को एक रेस्तरां में एक टैंक में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्घटना कैद हुई। विस्फोट से सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की इमारतों को भी मामूली क्षति पहुंची है।बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
स्वाति मालीवाल केस में आरोपी बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।मथुरा में पानी की टंकी ढही, दो की मौत
मथुरा नगर में रविवार शाम एक आवासीय कॉलोनी की टंकी अचानक ढह गयी जिससे कई मकान उसके मलबे की चपेट में आ गये। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।लगभग ढाई लाख लीटर क्षमता वाली यह पानी की टंकी तीन साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी।कोरिया मानव तस्करी मामले में नौसेना का एक और अधिकारी गिरफ्तार
जाली दस्तावेजों के आधार पर लोगों को दक्षिण कोरिया भेजने में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का अधिकारी मुख्य साजिशकर्ता के आदेश का पालन करता था। यह साजिशकर्ता भी नौसेना में पदस्थ था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुंबई अपराध शाख ने लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन कुमार डागर (28) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डागर को बृहस्पतिवार को कोलाबा से हिरासत में लिया गया था।उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी की पहचान ब्रह्म ज्योति शर्मा, सिमरन तेजी, रवि कुमार और दीपक डोगरा के रूप में हुई है।लोनावला में झरने में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
लोनावाला में भुशी बांध के पास एक झरने में डूबने से दो नाबालिगों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अभी भी लापता हैं। यह घटना रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे पुणे के लोनावाला इलाके में एक झरने के नीचे भुशी बांध के पीछे हुई।तीन नए आपराधिक कानून आज से होंगे लागू
1 जुलाई यानी आज से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव होगा और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।आसमान के 'सिकंदर' जो दुश्मनों को चखाते हैं धूल, जानिए चीन और पाकिस्तान से मुकाबले में क्यों भारी है इंडियन एयरफोर्स
विपक्षी सांसदों के लंच से पहले भारी हंगामा, युवक खुद को बता रहा था 'मोदी का फैन', कांग्रेसियों ने जमकर पीटा
आज राहुल गांधी को कहां रोकेगी दिल्ली पुलिस, स्थान हो गया तय! खरगे के लंच पर Moet पहुंचे विपक्षी सांसद
असाधारण, सक्षम, नेटवर्क-सेंट्रिक फोर्स के रूप में उभरी IAF, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल AP सिंह
CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दावा- कानूनी प्रक्रियाओं का नहीं हुआ पालन
© 2026 Times Horizon Private Limited
