LIVE

ताजा खबर (Taza Khabar) 1 जनवरी 2024: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, थौबल में 3 लोगों की हत्या, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत

आलोक कुमार रावUpdated Jan 2, 2024, 00:09 IST

aaj ki taza khabar 1 january 2024
ताजा खबर (Taza Khabar) 1 जनवरी 2024: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, थौबल में 3 लोगों की हत्या, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: मणिपुर के थौबल जिले में सोमवार शाम को तीन लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया वहीं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ सोमवार को मुठभेड़ के दौरान 'क्रॉस फायरिंग' में छह माह की बच्ची की मृत्यु हो गई तथा उसकी मां घायल हो गई उधर राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रैप का तीसरा चरण भी अब हटा दिया गया है। अब बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के महज 21 दिन शेष हैं। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, राम भक्तों को राम नगरी पहुंचाने के लिए भी तैयारी है। खासकर, दिल्ली जाने वाली अधिकतर विशेष ट्रेनों को अयोध्या की ओर से चलाने की तैयारी है वहीं महाराष्ट्र के आसपास कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है, इसका असर मुंबई में भी खानपान और अन्य सेवाओं की सप्लाई पर भी पड़ सकता है ऐसा कहा जा रहा है उधर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने अपने-अपने तरीकों से 2023 को अलविदा कहा और नववर्ष का स्वागत किया। कुछ राज्यों में जहां पुलिस हुड़दं‍गियों पर नकेल कसने में जुटी रही तो वहीं कुछ राज्यों में लोगों ने मंदिरों में भगवान के दर्शन कर तो कुछ ने बरसों से चले आ रहे अपने रीति रिवाजों के अनुरूप नववर्ष का आगाज किया, पढ़ें 1 जनवरी (सोमवार) की खबरें और प्रमुख समाचार-

JAN 02, 2024 00:09 IST

IMD ने जनवरी के मध्य में शीतलहर के बारे में किया आगाह

आईएमडी ने जनवरी में मध्य भारत में शीतलहर का पूर्वानुमान व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहेगा, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 23:38 IST

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, थौबल में 3 लोगों की हत्या

सीएम एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बरतने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की, उन्होंने लोगों से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सहयोग करने की भी अपील की, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 23:22 IST

गुजरात के द्वारका में बोरवेल में गिरी एक बच्ची को सेना ने सकुशल बचाया

गुजरात के द्वारका में बोरवेल में गिरी ढाई साल की लड़की एंजल को सेना ने NDRF के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 22:41 IST

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ सोमवार को मुठभेड़ के दौरान 'क्रॉस फायरिंग' में छह माह की बच्ची की मृत्यु हो गई तथा उसकी मां घायल हो गई, पढें पूरी खबर
JAN 01, 2024 22:05 IST

कहीं हुड़दंग तो कहीं आस्था के साथ लोगों ने किया नए साल 2024 का स्वागत

: साल 2024 का आगाज हो गया है और इसका स्वागत देशभर में अपने-अपने तरीके से किया गया, देखिए किस राज्य में नए साल के स्वागत में क्या क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 21:28 IST

वृंदावन में रक्षा मंत्री और सीएम योगी ने देश को समर्पित किया देश का पहला 'कन्या सैनिक स्कूल'

: रक्षा मंत्री और सीएम योगी वृंदावन पहुंचे और वहां पर देश को पहला बालिका सैनिक स्कूल समर्पित किया जो वात्सल्य ग्राम में बना है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 21:05 IST

रामलला के दर्शन के लिए चलाई जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के भक्त साक्षी बन सकें, इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली के अलावा अकेले बिहार से सौ ट्रेनें चलाने की योजना बनी है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 21:03 IST

साल 2024 के पहले दिन 5.90 लाख श्रद्धालुओं ने काशी में बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

योगी सरकार के प्रयास से धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनती जा रही धर्म की नगरी काशी, नव्य, भव्य और दिव्य विश्वनाथ धाम में साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 20:30 IST

द्वारका में बोरवेल में गिरी ढाई साल की एंजल, सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

गुजरात के द्वारका जिले में ढाई साल की एक मासूम बच्ची बोरवेल में गिर गई है। बच्ची को बचाने के लिए सेना के जवानों की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 20:29 IST

कौन है गोल्डी बरार? भारत सरकार ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी

गृह मंत्रालय ने कनाडा स्थित फरार गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 19:43 IST

जगन्नाथ मंदिर में अब फटी जींस, स्कर्ट, निकर पहनकर आने वाले श्रद्धालु नहीं कर पायेंगे दर्शन

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने 12वीं सदी के इस धार्मिक स्थल में निकर, फटी जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश करने पर रोक लगा दी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 17:24 IST

नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने 'चक्का जाम'

महाराष्ट्र के आसपास कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है, इसका असर मुंबई में भी खानपान और अन्य सेवाओं की सप्लाई पर भी पड़ सकता है ऐसा कहा जा रहा है,पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 16:13 IST

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का ये कैसा बयान

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अजीब टिप्पणी सामने आई है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की तुलना फटे माइक से कर दी है, इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 15:36 IST

कांग्रेस 291 सीटों पर अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, केरल सहित कई राज्यों के साथ कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी ने बैठक खत्म कर रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दी गई है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 01, 2024 14:20 IST

जापान में समुद्र में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

जापान ने समुद्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सोमवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा के समुद्र तटों और आसपास के प्रांतों में भूकंप आने की सूचना दी, जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.6 मापी गई। इसने इशिकावा के लिए एक गंभीर स्तर की सुनामी चेतावनी और होंशू द्वीप के बाकी पश्चिमी तट के लिए निचले स्तर की सुनामी चेतावनी जारी की। जापान के सरकारी प्रसारक ‘एनएचके टीवी’ ने चेतावनी दी कि समुद्र में लहरें पांच मीटर तक पहुंच सकती हैं।
JAN 01, 2024 13:39 IST

Aaj ki taza khabar : गुजरात में108 जगहों पर सूर्य नमस्कार

गुजरात में लोगों ने नए साल को खास बना दिया। दरअसल, राज्य भर में 108 जगहों पर आयोजित सूर्य नमस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। योग के प्रति लोगों के इस लगाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। X पर अपने पोस्ट में पीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति में 108 संख्या विशेष महत्व रखती है। सूर्य नमस्कार जिन जगहों पर आयोजित हुआ उनमें प्रसिद्ध मोढेरा का सूर्य मंदिर भी शामिल है।
JAN 01, 2024 12:40 IST

UCC पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित यूसीसी पर उनकी सरकार को शीघ्र ही मसौदा मिलेगा और इसके बाद इस दिशा में सरकार आगे बढ़ेगी। धामी सरकार ने राज्य में यूसीसी लागू करने का वादा किया है। धामी ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
JAN 01, 2024 11:34 IST

Aaj ki taza khabar : कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित ट्वीट

कांग्रेस नेता उदित राज के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने X पर किए गए अपने पोस्ट में सोमवार को कहा कि 'पांच सौ साल बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।' इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधा और उनकी आलोचना की। हालांकि, बाद में उदितराज अपने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर का विरोध नहीं कर रहे हैं और उनके इस ट्वीट को राम मंदिर से जोड़कर न देखा जाए।
JAN 01, 2024 09:33 IST

'उद्धव ठाकरे को इसलिए नहीं भेजा न्योता'

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण दिया है लेकिन विपक्ष के ऐसे कई नेता भी हैं जिन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है। इन्हीं में शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे भी हैं।
JAN 01, 2024 08:11 IST

कामयाबी की इबारत लिखेगा इसरो

अपनी ऐतिहासिक कामयाबी से साल 2023 को अपने नाम करने वाला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए साल 2024 के पहले दिन शानदार आगाज करने एवं इतिहास रचने जा रहा है। वह एक जनवरी को कामयाबी की और इबारत लिखेगा।