LIVE09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, हिमाचल में मानसून का कहर; अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात
09 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 83वीं वर्षगांठ पर इसमें भाग लेने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस ने देशभक्ति की ऐसी चिनगारी जलाई जिसने स्वतंत्रता की ललक में असंख्य लोगों को एकजुट किया। उन्होंने कहा, ‘हम उन सभी बहादुर लोगों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।’ दिल्ली-NCR से भारी बारिश से जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी मानसून के कारण 357 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के साथ बैठक की दोनों पक्षों ने रूस-भारत सैन्य-तकनीकी सहयोग के सामयिक मुद्दों के साथ-साथ नागरिक विमान निर्माण, धातु विज्ञान और रासायनिक उद्योग सहित अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की।

09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, हिमाचल में मानसून का कहर; अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात
09 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 83वीं वर्षगांठ पर इसमें भाग लेने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस ने देशभक्ति की ऐसी चिनगारी जलाई जिसने स्वतंत्रता की ललक में असंख्य लोगों को एकजुट किया। उन्होंने कहा, ‘हम उन सभी बहादुर लोगों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।’ दिल्ली-NCR से भारी बारिश से जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी मानसून के कारण 357 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के साथ बैठक की दोनों पक्षों ने रूस-भारत सैन्य-तकनीकी सहयोग के सामयिक मुद्दों के साथ-साथ नागरिक विमान निर्माण, धातु विज्ञान और रासायनिक उद्योग सहित अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की।
- रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव, हिमाचल में मानसून का कहर
- अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात
- दिल्ली के नंद नगरी में एक व्यक्ति की हत्या, सात गिरफ्तार
- बंगाल : कल्याणी स्थित आईआईएसईआर परिसर में एक शोधार्थी की मौत
- एअर इंडिया पायलटों और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाएगी
मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर, सारे सिस्टम पड़े ठप
मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर हो गया जिसकी वजह से सभी सिस्टम बंद हो गए। फिलहाल मैनुअल बोर्डिंग पास जारी किया जा रहा है। आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गई हैं।
पाकिस्तान ने 47 आतंकियों को किया ढेर
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिनों में कम से कम 47 आतंकियों को मार गिराया है। आईएसपीआर ने बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने सात-आठ अगस्त की दरमियानी रात झोब जिले के संबाजा क्षेत्र में अभियान चलाकर 33 आतंकवादियों को मार गिराया।
होशियारपुर में बस में लगी आग तो कूदने लगे यात्री, CCTV में कैद हुई घटना
होशियारपुर के मुकेरियां से तलवाड़ा रोड पर कल एक निजी बस में आग लग गई, जिससे यात्री चलती बस से कूद पड़े। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की बस मुकेरियां से तलवाड़ा जा रही थी और रास्ते में इंजन में लगे एक तार में आग लग गई, जिससे यात्री घबरा गए और चलती बस से कूदने लगे। गनीमत रही कि बस में ज़्यादा आग नहीं लगी, सिर्फ़ तार में आग लगी, जिससे यात्री घबरा गए, लेकिन आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह सीसीटीवी कैमरे इलाके में वायरल हो रहा है।
दिल्ली के आनंद विहार अस्पताल में आग से एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार अस्पताल में शनिवार दोपहर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मिली जिसके बाद आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से सात को आनंद विहार अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
तिब्बती संगठन के सदस्यों ने RSS प्रमुख को बांधी राखी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिब्बती संगठनों के सदस्यों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। विश्व संवाद केंद्र द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ और भारत-तिब्बत सहयोग मंच की महिला सदस्यों ने मोहन भागवत को राखी बांधी। विज्ञप्ति के अनुसार, आरएसएस की महिला शाखा ‘राष्ट्रीय सेविका समिति’ की कार्यकर्ताओं ने भी सरसंघचालक को राखी बांधी।
PM मोदी ने स्कूली छात्राओं और ब्रह्माकुमारी सदस्यों के साथ मनाया रक्षाबंधन
PM मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया, जहां स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।
यहां पढ़ें पूरी खबर बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री
उत्तराखंड में आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भेजी। उत्तराखंड के धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि फेस-2 से तीन ट्रक राहत सामग्री रवाना की। इन ट्रकों में आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, नमक जैसे जरूरी खाद्य सामान और दवाइयों जैसे रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें शामिल हैं। सभी जरूरी सामान सीधे आपदा प्रभावित गांवों तक पहुंचाई जाएंगी।
नेपाल में पकड़ा गया भारत का मोस्ट वांटेड हथियार सप्लायर 'सलीम पिस्टल
अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता शेख सलीम उर्फ 'सलीम पिस्टल' को नेपाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सलीम पिस्टल को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर सम्राट चौधरी का राहुल और तेजस्वी पर कसा तंज
सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है। दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 जवान शहीद
म्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अकाल वन क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया है। कुलगाम में रात भर चली गोलीबारी में सेना के 4 जवान भी घायल हो गए हैं जबकि 2 जवान शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के नौवें दिन ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में फटा बादल, वीडियो में दिखी भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी बढोगी गांव की ऊंची पहाड़ी में बादल फट गया। फ्लैश फ्लड से गांव में कई वाहनों सड़क और लोगों की जमीन बाग बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है।
यहां पढ़ें पूरी कहानी15 अगस्त को अलास्का में होगी ट्रंप-पुतिन की मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी। इस मुलाकात की पुष्टि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर किया है। ट्रंप ने कहा है कि 'रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मेरे बीच होने वाली मुलाकात अगले शुक्रवार यानी 15 अगस्त 2025 को होगी। यह मुलाकात अलास्का में होगी।' इससे पहले फोन पर ट्रंप और पुतिन के बातचीत हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर बंगाल : कल्याणी स्थित आईआईएसईआर परिसर में एक शोधार्थी की मौत
पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर)के तीसरे वर्ष के पीएचडी छात्र की परिसर में बीमार पड़ने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनामित्रा रॉय (24) को बृहस्पतिवार देर शाम आईआईएसईआर-कल्याणी से गंभीर हालत में एम्स-कल्याणी ले जाया गया। मृतक के परिवार ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई कि अचानक हृदय गति रुकने से रॉय की मृत्यु हुई। उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर निवासी रॉय ने पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट में 14 साल की उम्र से अवसाद के दौरों की जानकारी साझा की थी।
दिल्ली के नंद नगरी में एक व्यक्ति की हत्या, सात गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में कुछ लोगों ने 21 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में सात लोगों विशाल उर्फ काकू (22), अंकित (22), हिमांशु (25), किशन उर्फ राहुल उर्फ चार्ली (30), चेतन उर्फ लक्की (22), गौरव उर्फ पिल्लू (22) और सुमित उर्फ सिंचू (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को हुई थी। नंद नगरी पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बाल्मीकि मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है।
एअर इंडिया पायलटों और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाएगी
एअर इंडिया ने पायलटों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वर्तमान में एअरलाइन में पायलटों और अन्य कर्मचारियों दोनों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है। सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की घोषणा एअरलाइन के टाउनहॉल में सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन द्वारा की गई। एअर इंडिया के पायलटों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी।
एअर इंडिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।
अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात
रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के साथ बैठक की दोनों पक्षों ने रूस-भारत सैन्य-तकनीकी सहयोग के सामयिक मुद्दों के साथ-साथ नागरिक विमान निर्माण, धातु विज्ञान और रासायनिक उद्योग सहित अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की।
रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव, हिमाचल में मानसून का कहर
दिल्ली-NCR से भारी बारिश से जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी मानसून के कारण 357 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।