LIVEताजा खबर, Taza Khabar, 08 नवंबर 2023: ओडिशा में पटरी से उतरी मेमू पैसेंजर ट्रेन, दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की दिल्ली में एंट्री बैन

ताजा खबर, Taza Khabar, 08 नवंबर 2023: ओडिशा में पटरी से उतरी मेमू पैसेंजर ट्रेन, दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की दिल्ली में एंट्री बैन
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 08 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें इस बार दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश दिसंबर के बजाए 9 नवंबर से 18 नवंबर 2023 तक है वहीं दिल्ली में प्रदूषण स्तर पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे काम नहीं चलेगा, पराली जलाना पूरी तरह बंद करना होगा। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के ऐसे हालात कायम नहीं रह सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है, अगर हमने बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया तो रुकेंगे नहीं उधर आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान बाबर आजम से नंबर वन का ताज छीन गया है। बाबर को पछाड़ कर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के नए बल्लेबाज बन गए हैं वहीं राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों को घेरते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है उधर मंगल ग्रह पर उतरे नासा (NASA) के क्यूरोसिटी रोवर (Curiosity rover) ने चौंका देने वाला रिकॉर्ड बनाया है। रोवर ने विदेशी ग्रह पर 4000 दिन पूरे कर लिए हैं और यह मंगल ग्रह के प्राचीन अतीत का पता लगाना जारी रखे हुए है, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्लीपर बस में आग
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, हादसे में 2 की मौत की खबर है,
पढ़ें पूरी खबर13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा
मिजोरम: 10 नवंबर 2023 को 20-आइजोल दक्षिण III विधानसभा क्षेत्र में 13-मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव होगा
लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे PM Modi, जन्मदिन की दी बधाई
म मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा, लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई,
पढें पूरी खबर प्रदूषण कम करने के लिए इस दिन दिल्ली में पहली बार होगी कृत्रिम बारिश!
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अब आर्टिफिशियल बारिश का सहारा लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार राजधानी में 20 नवंबर के आसपास कृत्रिम बारिश कराएगी,
पढें पूरी खबर ओडिशा में फिर ट्रेन हादसा, संबलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी
ओडिशा के झारसुगुड़ा से संबलपुर जा रही एक मेमू पैसेंजर ट्रेन सरला के पास एक गाय से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,
पढ़ें पूरी खबर 'हमले के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा तालिबान'
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने कहा कि अमेरिका में बने हथियार न सिर्फ पाकिस्तान में अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं बल्कि यह पूरे क्षेत्र के साथ-साथ खाड़ी में भी बेचे जाते हैं,
पढ़ें पूरी खबर कांग्रेस को वोट देने का मतलब 'बाबर' और 'औरंगजेब' को विटामिन देना
: असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस अगर जीतती है तो बाबर और औरंगजेब का अत्याचार पूरे भारत में हमारे लोगों पर शुरू हो जाएगा,
पढ़े पूरी खबरएल्विश यादव की बढ़ सकती है मुसीबत
शु चिकित्सा विभाग की एक जांच में दावा किया गया है कि हिरासत में लिए गए पांच लोगों के पास से नौ कोबरा सांपों को बरामद किया गया था। इन नौ सांपों में आठ सांपों के दांत और विष ग्रंथियां गायब थीं,
पढ़ें पूरी खबरमुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट था,
पढें पूरी खबर कुमार विश्वास के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट
मशहूर कवि कुमार विश्वास के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट हुई है इस बारे में खुद कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया और पुलिस को रिपोर्ट दे दी है,
पढ़ें पूरी खबरदूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की दिल्ली में एंट्री बैन
जहरीली हवा से दिल्ली के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही हैं,
पढ़ें पूरी खबर महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच के आदेश!
जपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि लोकपाल ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं,
पढ़ें पूरी खबरICC ODI Ranking: रैंकिंग में खत्म हुआ बाबर का दबदबा
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को एक और झटका लगा है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ दिया है,
पढें पूरी खबरप्रदूषण के चलते दिल्ली के स्कूलों में नवंबर से विंटर ब्रेक
प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें इस बार दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश दिसंबर के बजाए 9 नवंबर से 18 नवंबर 2023 तक है,
पढ़ें पूर खबरपंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी के ऊपर छाई है धुंध की चादर
श की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के हिस्सों में पॉल्यूशन (प्रदूषण) अभी भी जनता का दम निकाल रहा है। बुधवार (आठ नवंबर, 2023) सुबह भी शहर में सुबह से धुंध की चादर छाई रही,
पढ़ें पूरी खबर नीतीश कुमार को शर्म नहीं है, पीएम ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश के गुना में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन के एक बड़े नेता ने कल विधानसभा के अंदर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें शर्म नहीं है। INDI गठबंधन के किसी भी नेता ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं? पीएम ने कहा कि कांग्रेस वालों ने घोषणा की है कि वो चुनाव आयोग जाकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। मुझे इनसे डरना चाहिए क्या? मैं कांग्रेस से कह देता हूं कि आप अगर मुझे रोकना चाहते हो तो दुनिया के कोई भी कोर्ट में चले जाए, मैं तो जनता के कोर्ट में खड़ा हूं।
पगला गए हैं नीतीश कुमार- बीजेपी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा नेता दुष्यन्त कुमार गौतम ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे। उनका ये सपना टूटा है इसलिए वो पगला गए हैं। जो बातें युवा लोग भी आपस में नहीं कर पाते हैं वो बात उन्होंने विधानसभा में बोली है। उन्होंने देश की महिलाओं का अपमान करने का काम किया है। महिलाओं के बारे में अव्यवहारिक वक्तव्य देना मर्यादाओं से परे है। ऐसे व्यक्ति को राजनीति से भी हट जाना चाहिए।
देश की अर्थव्यवस्था को नंबर 1 पर ले जाऊंगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दमोह में चुनाव रैली करने पहुंचे और केंद्र सरकार के लक्ष्यों और विकास कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया। पीएम मोदी ने कहा कि जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक हर जगह भारत की सराहना की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।
पूरी खबर पढ़ेंNASA क्यूरोसिटी रोवर ने मार्स में पूरे किए 4000 दिन
5 अगस्त 2012 को मंगल ग्रह पर उतरे नासा (NASA) के क्यूरोसिटी रोवर (Curiosity rover) ने चौंका देने वाला रिकॉर्ड बनाया है। रोवर ने विदेशी ग्रह पर 4000 दिन पूरे कर लिए हैं और यह मंगल ग्रह के प्राचीन अतीत का पता लगाना जारी रखे हुए है। रोवर ने हाल ही में अपना 39वां नमूना ड्रिल किया और यह सेकोइया (Sequoia) नाम की चट्टान और मंगल की प्राचीन जलवायु के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसका विश्लेषण कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ेंसीएम नीतीश द्वारा इस तरह की बात करना शर्मनाक- अपर्णा यादव