देश

मुख्तार अंसारी के कस-बल ढीले, फरार चल रहे बेटे उमर अंसारी ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 8, 2023, 06:47 PM IST

Mukhtar Ansari Son Surrender: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट था।

माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे उमर अंसारी ने (Umar Ansari Surrender) ने सरेंडर किया है। खबर है कि उमर ने मऊ की MP-MLA कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है बता दें कि उमर अंसारी के खिलाफ गैरजमानती वारंट था, तीन मामलों में उमर अंसारी के विरुद्ध कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी था, उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

बताते हैं कि चुनाव आचार संहिता के तीन अलग-अलग मामलों में नामजद मुख्तार अंसारी के छोटे पुत्र व विधायक अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी ने बुधवार को एसीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

बताते हैं कि उमर अंसारी काफी समय से अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था, कोर्ट में उनकी पत्रावली अन्य आरोपितों से अलग कर गैर जमानती वारंट व कुर्की का आदेश जारी किया था।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पर फैसला

वहीं हाल ही में गाजीपुर गैंगस्टर मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पर फैसला सुना दिया था ,डॉन मुख्तार अंसारी दोषी करार दिया गया। गाजीपुर गैंगस्टर मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई साथ ही पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article