इलेक्शन

कांग्रेस को वोट देने का मतलब 'बाबर' और 'औरंगजेब' को विटामिन देना... बोले हिमंता बिस्वा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 07:12 PM IST

MP Elections: असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस अगर जीतती है तो बाबर और औरंगजेब का अत्याचार पूरे भारत में हमारे लोगों पर शुरू हो जाएगा। कांग्रेस कर्नाटक में जीत गई और इसके बाद बाबर और औरंगजेब को कहां से मिल गई पता नहीं, लेकिन वहां अराजकता शुरू हो गई।

Image

हिमंता बिस्वा सरमा

Photo : ANI

MP Elections: मध्य प्रदेश के खंडवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस को गलती से भी वोट मत दीजिए। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है कि देश में 'बाबरों' को बढ़ावा देना। उन्होंने आगे कहा, जब कांग्रेस को वोट मिलते हैं तो 'औरंगजेब' को विटामिन मिलता है।

असम सीएम ने कहा, कांग्रेस अगर जीतती है तो बाबर और औरंगजेब का अत्याचार पूरे भारत में हमारे लोगों पर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में जीत गई और इसके बाद बाबर और औरंगजेब को कहां से मिल गई पता नहीं, लेकिन वहां अराजकता शुरू हो गई। उन्होंने कहा, कांग्रेस जीतती है तो उनके अत्याचार तुरंत शुरू हो जाते हैं। यही उनकी राजनीति है।

चुनाव के समय जो हिंदू हो जाते उनकी बात छोड़ दीजिए

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, जो लोग चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं, उनकी बात छोड़ दीजिए। आज कमलनाथ भगवान हनुमान की तस्वीर वाला जन्मदिन का केक काटते हैं और फिर इसे ब्लेड से काट देते हैं। आप कहते हैं कि आप हनुमान भक्त हैं। यदि आप वास्तव में हैं, तो आप हनुमान मंदिर में जा सकते हैं और पूजा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में एक महादेव सट्टेबाजी ऐप लॉन्च किया जहां करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। वे 'भूपेश' ऐप, 'हिमंत' ऐप बना सकते थे, उन्होंने महादेव का नाम क्यों इस्तेमाल किया? एक ऐप में महादेव लाता है, दूसरा केक पर हनुमानजी लाता है।

मध्य प्रदेश दूसरे राज्यों को सिखा रहा

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, आज मध्य प्रदेश दूसरे राज्यों को सिखा रहा है। उन्होंने कहा, मैं कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश आया था। एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने मुझे सरकारी स्कूल से निकलने वाले बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेजों में 5% आरक्षण योजना के बारे में बताया। मैं असम वापस गया और तुरंत इसे लागू किया। यहां से 'लाडली बहना' के बारे में सुनने के बाद मैंने इसे असम में भी लागू किया। इसका मतलब है कि मध्य प्रदेश देश के राज्यों को सीख दे रहा है। इस बार मैंने एक योजना 'लाड़ली लक्ष्मी' योजना के बारे में पता चला। मैं उसे भी जल्द लागू करूंगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article