
ताजा खबर, Taza Khabar, 08 नवंबर 2023: ओडिशा में पटरी से उतरी मेमू पैसेंजर ट्रेन, दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की दिल्ली में एंट्री बैन
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 08 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें इस बार दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश दिसंबर के बजाए 9 नवंबर से 18 नवंबर 2023 तक है वहीं दिल्ली में प्रदूषण स्तर पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे काम नहीं चलेगा, पराली जलाना पूरी तरह बंद करना होगा। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के ऐसे हालात कायम नहीं रह सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है, अगर हमने बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया तो रुकेंगे नहीं उधर आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान बाबर आजम से नंबर वन का ताज छीन गया है। बाबर को पछाड़ कर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के नए बल्लेबाज बन गए हैं वहीं राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्यों को घेरते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है उधर मंगल ग्रह पर उतरे नासा (NASA) के क्यूरोसिटी रोवर (Curiosity rover) ने चौंका देने वाला रिकॉर्ड बनाया है। रोवर ने विदेशी ग्रह पर 4000 दिन पूरे कर लिए हैं और यह मंगल ग्रह के प्राचीन अतीत का पता लगाना जारी रखे हुए है, देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-