देश

ओडिशा में फिर ट्रेन हादसा, संबलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 8, 2023, 11:14 PM IST

Odisha Train Derail: ओडिशा के झारसुगुड़ा से संबलपुर जा रही एक मेमू पैसेंजर ट्रेन सरला के पास एक गाय से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

ओडिशा में पटरी से उतरी ट्रेन

Photo : ANI

Odisha Train Derail: ओडिशा के संबलपुर जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के झारसुगुड़ा से संबलपुर जा रही एक मेमू पैसेंजर ट्रेन सरला के पास एक गाय से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

संबलपुर के डीआरएम विनीत कुमार ने कहा, झारसुगुड़ा से संबलपुर के लिए चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक भैंस ट्रैक पर आ गई थी, जोकि कोच के नीचे फंस गई। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे में ऊपर से जब रेल गुजरी तो एक कोच की ट्रोली डिरेल हुई है। इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

8:35 पर बहाल की गई आवाजाही

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य किया। ट्रैक बहाली के लिए राहत सामग्री से युक्त दुर्घटना राहत ट्रेन भी चिकित्सा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ट्रेन की आवाजाही के लिए 30 किमी प्रति घंटे की गति की सावधानी के साथ रात 8:35 बजे ट्रैक फिट किया गया।

बालासोर ट्रेन हादसे में हुई थीं 296 मौतें

बता दें, इसी साल 2 जून को ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में तीन ट्रेनें पटरी से उतर गई थीं। दरअसल, कोरोमंडल एक्सप्रेस एक लूप लाइन में प्रवेश कर गई थी, जिस कारण वह दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई और दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं। इसी दौरान ट्रेनों के कुछ डिब्बे पास खड़ी मालगाड़ी पर भी चढ़ गए थे। इस हादसे में करीब 296 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1200 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article