दिल्ली

दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की दिल्ली में एंट्री बैन, प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 04:53 PM IST

जहरीली हवा से दिल्ली के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही हैं। अब दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड एप आधारित टैक्सी को राजधानी में एंट्री पर बैन लगाने का फैसला किया है।

Image

दिल्ली-एनसीआर झेल रहा प्रदूषण की मार

KEY HIGHLIGHTS
  • Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक
  • दिल्ली में 13 नवंबर से लागू होगा ऑड ईवन फॉर्मूला
  • प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली में 18 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

New Delhi News: दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार झेल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। वातावरण में चारों तरफ धुंध छाई हुई है। इस स्थिति पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार अलर्ट मोड पर है।

इस बीच प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये जानकारी दी।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में रजिस्ट्रेशन वाली यानी सिर्फ DL नंबर वाली ऐप आधारित कैब ही दिल्ली में चल सकेगी।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (SC) के निर्देश पर ऐप आधारित दिल्ली से बाहर की रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 नवंबर से लागू होगा ऑड ईवन

दिल्ली-NCR में लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए कई कदम उठा रही है। लेकिन अब तक ये नाकाफी साबित हो रहे हैं। हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों अपने 7 साल पुराने ऑड ईवन फॉर्मूले को 13 नवंबर से फिर से लागू करने का ऐलान किया है।

किस दिन चलेगी कौन सी गाड़ी ?

Odd नंबर वाली कारें 13, 15, 17, 19 नवंबर को चलेंगी। जबकि Even नंबर वाली कारें 14, 16, 18, 20 नवंबर को चलेंगी। वहीं इस बीच दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देजनर विंटर वेकेशन का भी ऐलान कर दिया है। सभी स्कूलों में 9 नवंबर से 18 नवंबर तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। सर्दियों की घुट्टियों के ऐलान के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें