आज की ताजा खबर, 08 फरवरी: जापान में ताकाइची ने मारी बाजी, सीएम रेखा ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 1200 करोड़ रुपये को दी मंजूरी
आज की ताजा खबर लाइव, 08 फरवरी ब्रेकिंग हिंदी न्यूज कोटा, जापान चुनाव, पीएम मोदी, आज का मौसम, टी 20 वर्ल्ड कप के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: राजस्थान के कोटा शहर में बड़ा हादसा सामने आया है. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना के समय बिल्डिंग में रेस्टोरेंट संचालित होने की जानकारी सामने आई है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 9 लोग दबे गए थे. जिनमें 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. एक व्यक्ति जो मलबे में दबा हुआ है वह लगातार प्रशासन से संपर्क में है।
आज की ताजा खबर, 08 फरवरी: जापान में ताकाइची ने मारी बाजी, सीएम रेखा ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 1200 करोड़ रुपये को दी मंजूरी
जापान में आज मध्यावधि चुनाव होना है। कुछ दिनों पहले ही जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने पिछले शुक्रवार को संसद के निचले सदन को भंग करने की औपचारिक घोषणा की थी।
ताकाइची इन मध्यावधि चुनावों के जरिए देश के सामने मौजूद कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए, मतदाताओं से नए सिरे से समर्थन और विश्वास हासिल करना चाहती हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव से उन्हें नया जनादेश मिलेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम के लिए 1200 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी
उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुचारू रूप से चलाने के लिए डीटीसी के कर्मचारी हर परिस्थिति में अथक परिश्रम करते हैं, और सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि वरिष्ठ पेंशनभोगियों और सेवारत कर्मचारियों को कभी भी अपने उचित हक के लिए इंतजार न करना पड़े।
ट्रक से खतरनाक स्टंट करने के मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे नूंह के रिगड़ गांव के पास हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ट्रक चालक को तेज रफ्तार में वाहन चलाते और खतरनाक स्टंट करते देखा गया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान चालक की पहचान सबीर के रूप में हुई, जो अलवर का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जापान में संसदीय चुनावों के लिए मतदान शुरू, प्रधानमंत्री ताकाइची को बड़ी जीत की उम्मीद
ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) उतनी लोकप्रिय नहीं है, जिसने पिछले सात दशकों में अधिकतर समय जापान पर शासन किया है। उन्होंने इसी स्थिति को बदलने के लिए अचानक चुनाव कराने का फैसला किया। ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं। साथ ही वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं।
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
बरामद विस्फोटकों को बम निरोधक दल ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में शनिवार को इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के एक कार्यकर्ता को शनिवार को काकचिंग जिले के काकचिंग लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।
Today Weather: आज का मौसम
Kota Building Demolish: कोटा में अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग
Japan Election: जापान में आज मध्यावधि चुनाव
ताकाइची इन मध्यावधि चुनावों के जरिए देश के सामने मौजूद कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए, मतदाताओं से नए सिरे से समर्थन और विश्वास हासिल करना चाहती हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव से उन्हें नया जनादेश मिलेगा.
