आज की ताजा खबर: 'सभी यात्रियों को तत्काल रिफंड दें', इंडिगो को उड्डयन मंत्रालय का आदेश; खैबर पख्तूनख्वा में नौ आतंकी मारे गए
अमेरिका के दिग्गज आर्किटेक्ट फ्रैंक गेहरी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उधर, पाकिस्तान-अफगान सीमा पर एक बार फिर भारी गोलाबारी की खबर ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। लगातार फायरिंग के चलते सीमा के आसपास बसे सैकड़ों परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए।
Aaj Ki Taza Khabar
खबरों के लिहाज आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका से एक अहम राजनीतिक खबर आई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को FIFA की ओर से ‘शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मानवता के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने “करोड़ों जान बचाने में भूमिका निभाई।”
सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नौ आतंकियों को मार गिराया
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि ये अभियान शुक्रवार को प्रांत के खैबर, टांक और लक्की मरवात जिलों में चलाए गए।उसने बताया कि टांक में भीषण गोलीबारी के बाद सात आतंकवादी मारे गए जबकि लक्की मरवात में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस बीच, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 24 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकतर टीटीपी से जुड़े हैं।
सभी यात्रियों को तत्काल रिफंड दें: उड्डयन मंत्रालय
पिछले कुछ दिनों से देशभर में इंडिगो एयरालइंस के हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है। इसी बीच उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को आदेश दिया है कि सभी यात्रियों को तत्काल रिफंड दें।अहमदाबाद एयरपोर्ट संचालन बाधित
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार रात उड़ानों का संचालन अचानक प्रभावित हो गया। अधिकारियों के मुताबिक 6 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कुल 7 आगमन (Arrivals) और 12 प्रस्थान (Departures) उड़ानें रद्द कर दी गईं। देर रात यात्रियों को इससे भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि संचालन संबंधी कारणों और तकनीकी व्यवस्थाओं के चलते यह निर्णय लेना पड़ा। प्रभावित यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से वैकल्पिक उड़ानें और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
हवाई अड्डे पर सुबह 6 बजे के बाद सामान्य संचालन धीरे-धीरे बहाल होने की जानकारी भी दी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ानों की स्थिति की पुष्टि कर लें।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज: संसद के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और समाजिक न्याय के प्रति उनके दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज: FIFA के 'शांति पुरस्कार' से सम्मानित हुए ट्रंप
अमेरिका से एक अहम राजनीतिक खबर आई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को FIFA की ओर से ‘शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मानवता के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने “करोड़ों जान बचाने में भूमिका निभाई।”SIR News: गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में SIR की अवधि 19 जनवरी तक बढ़ी
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, शांति के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहेगा' बोले रक्षा मंत्री- Video
J&K में LoC के पास फिर दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; एंटी ड्रोन सिस्टम हुआ एक्टिव
Odisha News: सुंदरगढ़ में हिंसक झड़प, 20 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल, धारा 163 लागू, इंटरनेट बंद
भारतीय सीमा में घुसी अवैध पाकिस्तानी नाव, कोस्ट गार्ड ने की जब्त; 9 क्रू मेंबर्स को भी पकड़ा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited