आज की ताजा खबर, 17 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के पहले दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन, राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar),17 मई 2026, Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल बुलडोजर एक्शन, इजरायल, ईरान यूएस युद्ध, सुवेंधु अधिकारी , आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश और दुनिया में रविवार को कई बड़ी खबरें सामने आईं। पश्चिम बंगाल में हावड़ा स्टेशन के बाहर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। वहीं गाजा में इजरायल ने हमास के बड़े कमांडर अल-हदाद को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खेल जगत में आज आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
आज की ताजा खबर, 17 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के पहले दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन, राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत
ओडिशा के पहले दौरे पर रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन
जोधपुर में दिनदहाड़े ‘ग्राहक’ बनकर पहुंचीं महिलाएं, दुकान से 18 हजार की पोशाकें उड़ाकर हुईं फरार
पीड़ित दुकानदार विजयलक्ष्मी के अनुसार, दोनों महिलाएं सामान्य ग्राहकों की तरह दुकान में बैठकर कपड़े देखने लगीं। इस दौरान उन्होंने कैमरों की मौजूदगी भी देखी, लेकिन बेखौफ होकर मौका मिलते ही महंगे कपड़े अपने कपड़ों के नीचे छिपा लिए। दुकानदार के व्यस्त होते ही दोनों महिलाएं बिना शक पैदा किए बाहर निकल गईं।
इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि दुकान के बाहर एक टैक्सी चालक पहले से ही तैयार खड़ा था। महिलाओं के बाहर आते ही वह उन्हें तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए टैक्सी की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे की नंबर प्लेट भी छिपाई गई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि यह पेशेवर गिरोह की करतूत है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार ने जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे गिरोहों पर लगाम लगाई जा सके।
फतेहपुर में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत
मृतकों की पहचान हसीब (22) पुत्र फरीद खान, शान मोहम्मद (20) पुत्र नफीस, साहिल (20) पुत्र सन्ने और अंश कुमार (20) पुत्र धर्मेंद्र उर्फ गोरे निवासी ग्राम तपनी, थाना ललौली के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल फैल गया। बताया जा रहा है कि गांव के नौ युवक नदी में नहाने गए थे, जिनमें से छह युवक पानी में उतरे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की जान चली गई।
राजस्थान के नागौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में चार की मौत
कुचेरा थाना प्रभारी हबीब खान ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जोधपुर जिले के बोरुंदा क्षेत्र निवासी अमरीश पुरी (28), जो पाली पुलिस में कांस्टेबल थे, उमेश पुरी उर्फ आकाश (26), रुकमा देवी (50) और नीतू (22) के रूप में हुई है। वहीं बस में सवार घायल यात्रियों का इलाज जोधपुर में चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग बुटाटी धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार की रोडवेज बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से कुचेरा और मेड़ता सिटी के अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कुचेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल
नौशहरा के जंगल में मिला संदिग्ध मोर्टार शेल, सेना की बम निरोधक टीम ने किया निष्क्रिय
मोर्टार शेल मिलने की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची इसके बाद भारतीय सेना की एक्सपर्ट टीम ने मोर्टार शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। समय रहते भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
अहमदाबाद के NID में बोले अमित शाह, ‘रचनात्मकता और नवाचार को जोड़ने वाला संस्थान है NID’
हाईवे पर लगा लंबा जाम, रेंग-रेंग कर चले वाहन
हाईवे के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। जाम का असर शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी दिखाई दिया और कई प्रमुख मार्गों पर यातायात धीमी गति से चलता रहा।
खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी और लंबे इंतजार के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे रहे और वाहनों को नियंत्रित करने के प्रयास करते रहे। हालांकि भारी भीड़ और लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड और छुट्टियों के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है, लेकिन उसके अनुरूप ट्रैफिक व्यवस्था नहीं दिखाई देती। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
नाशिक में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों से अत्याचार, तीनों मामलों में पॉक्सो के तहत केस दर्ज
अशोका मार्ग इलाके में एक घरेलू कामगार की नातिन के साथ साल 2022 से लगातार अत्याचार किए जाने का आरोप है। इस मामले में आरोपी सूर्यकांत वाघ उर्फ अण्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सिडको के सह्याद्रीनगर इलाके में एक युवक पर अपनी चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। वहीं आनंदनगर इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी सुनीलकुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तीनों मामलों में मुंबईनाका, अंबड और इंदिरानगर पुलिस थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाशिक में लगातार सामने आ रही महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं से नागरिकों में गुस्से का माहौल है।
लखनऊ में सिविल कोर्ट के बाहर वकीलों के विरोध के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज
पुंछ में आतंक विरोधी बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा कड़ी
साथ ही पुंछ शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसओजी (SOG) द्वारा प्रमुख चौराहों पर विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले वाहनों की जांच और तलाशी के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।
यह कड़ी सुरक्षा उस घटना के बाद बढ़ाई गई है, जब सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक घुसपैठिए को मार गिराया था।
जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर के लिए रवाना हुईं
हम सबको इसका पालन करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देश के बारे में सोच रहे हैं, देश की चिंता कर रहे हैं, कैसे हम इस संकट से बाहर निकलें, उसके बारे में वे चिंता कर रहे हैं...विपक्ष को भी इन चीजों का पालन करना चाहिए, वो जनता को गलत संदेश दे रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने कोई गलत बात नहीं कही हैं..."
राजधानी एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
क्रूज शिप से लौटे यात्री में हंता वायरस का संदिग्ध मामला
हालांकि, अभी इसकी अंतिम पुष्टि बाकी है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बोनी हेनरी ने बताया कि विन्निपेग स्थित नेशनल माइक्रोबायोलॉजी लैब से अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह रिपोर्ट सप्ताहांत में जारी हो जाएगी। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक स्वास्थ्य कदम उठाए जा रहे हैं।
