देश

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें, 20 May 2026: पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया 'मेलोडी टॉफी', नीट यूजी पर हाई लेवल सुरक्षा बैठक

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें (Top Hindi News Today) 20 May 2026: देश और दुनिया में बुधवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं हुईं तो चलिए विस्तार से दिनभर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

आज की 10 बड़ी खबरें।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें 20 May 2026: देश और दुनिया में सोमवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। देश और दुनिया में सोमवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भारत से एक खास तोहफा लेकर गए थे। उन्होंने जब इसे मेलोनी को दिया, तो उन्होंने न सिर्फ हंसते हुए इसे स्वीकार किया बल्कि इसका वीडियो भी शेयर किया। वहीं, ट्विशा शर्मा की मौत मामले को लेकर उनके परिजनों ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें।

1- पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया टॉफी

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भारत से एक खास तोहफा लेकर गए थे। उन्होंने जब इसे मेलोनी को दिया, तो उन्होंने न सिर्फ हंसते हुए इसे स्वीकार किया बल्कि इसका वीडियो भी शेयर किया। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं और काफी हल्का-फुल्का मोमेंट शेयर किया है।

2- इटली की पीएम मेलोनी को न्योता!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का निमंत्रण दिया है. इटली दौरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अगले साल भारत-इटली संबंधों की 80वीं वर्षगांठ पर 'संस्कृति का वर्ष' मनाया जाएगा

3- नीट यूजी पर हाई लेवल सुरक्षा बैठक

NEET-UG री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।

4- ट्विशा शर्मा की मौत मामले में बोले सीएम

ट्विशा शर्मा की मौत मामले को लेकर उनके परिजनों ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने परिवार को आश्वासन दिया है कि CBI को मामले की जांच के लिए अनुशंसा की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोर्ट ऑर्डर होता है तो फिर से शव का पोस्टमॉर्टम (PM)जरूर होगा।

5- ‘दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही’

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ी चेतावनी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही है। जिनपिंग ने चेतावनी दी कि अगर लड़ाई नहीं रुकी तो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक स्थिरता पर बड़ा असर पड़ेगा।

6- ईरान जंग पर अमेरिकी संसद में प्रस्ताव!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पास हो गया है। वोटिंग में 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। प्रस्ताव पास होने के बावजूद इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और स्टेजेज से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है, तो ट्रम्प सरकार को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी।

7- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

20 मई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1 लाख 59 हजार रुपए हो गया है. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2 लाख 67 हजार रुपए पर आ गई है।

8- कोहली ने नाम IPL में बड़ा रिकॉर्ड!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे 230 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। यह दावा फैनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में किया गया है।

9-कांग्रेस 59 साल बाद तमिलनाडु में विजय कैबिनेट में होगी शामिल

21 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, तो 59 साल बाद तमिलनाडु में कांग्रेस सत्ता में हिस्सेदारी निभाएगी। द्रविड़ पार्टियों DMK और AIADMK के उदय के बाद इस दक्षिणी राज्य में राजनीतिक रूप से हाशिए पर चली गई इस पार्टी ने इसे एक 'ऐतिहासिक अवसर' बताया है।

कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उनके पोस्ट में लिखा था, 'खड़गे ने INC विधायकों राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन को तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है...यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि 59 साल के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल हो रही है!'

पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे हॉकी कोच बलदेव सिंह

हॉकी कोच बलदेव सिंह को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 1993 में वह इस शहर में वापस लौटे और उन्होंने इस हॉकी नर्सरी को सबसे ज्यादा हॉकी प्रतिभा पैदा करने वाले केंद्र में से एक बना दिया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article