LIVE
दिल्ली-NCR में उमस से मिली राहत, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में उमस से मिली राहत, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
SEPT 15, 2023 15:59 IST
दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
SEPT 15, 2023 14:50 IST
Delhi Weather Live Updates: बारिश के बाद दिल्ली का तापमान घटा
शहर में बारिश से न्यूनतम तापमान घटकर 23.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।
SEPT 15, 2023 13:12 IST
हिमाचल में फिर हो सकती है बारिश
हिमाचल प्रदेश में फिर से आफत की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 सितंबर तक बारिश की आशंका जाहिर की है। आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
SEPT 15, 2023 12:14 IST
Delhi Weather Live Updates: दिल्ली में जगह-जगह जलजमाव
दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे यातायात पर असर पड़ा है। कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। बारिश की वजह से लोगों को कार्यालय अन्य जगहों पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
SEPT 15, 2023 11:46 IST
Uttarakhan Weather Updates: चमोली, हरिद्वार में हो सकती है बारिश
इन जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। इन 6 जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 15, 2023 11:31 IST
Weather Live Updates: उत्तराखंड के इन शहरों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून समेत 6 जिलों के लिए जारी किया है जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 15, 2023 11:10 IST
Delhi Weather Live Updates: दिल्ली में अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल
दिल्ली में अगले पांच दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यलाय के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
SEPT 15, 2023 11:09 IST
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं विभाग ने प्रदेश के कई संभागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कोटा एवं उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जयपुर मौसम के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने तथा आगामी दो-तीन दिनों के दौरान ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
SEPT 15, 2023 11:10 IST
Weather Live Updates: आईएमडी ने ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान जताया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में और तीव्र होने की संभावना है और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है।
SEPT 15, 2023 11:09 IST
उप्र : वर्षाजनित हादसों में नौ लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षा के कारण हुए हादसों में नौ लोगों की मौत हो गयी।
SEPT 15, 2023 11:10 IST
Weather Live Updates: मेरठ-दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा
दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन तक हल्की एवं मध्यम बारिश होती रहेगी। हालांकि, बीच-बीच में धूप खिलने की भी संभावना है।
