LIVE
आज का मौसम 14 January: दिल्ली में मौसम की ट्रिपल मार, 20 जनवरी तक कोहरे की चादर में छिपी रहेगी राजधानी
आज का मौसम 14 January: दिल्ली में मौसम की ट्रिपल मार, 20 जनवरी तक कोहरे की चादर में छिपी रहेगी राजधानी
JAN 14, 2024 21:45 IST
उत्तर प्रदेश में कल शीतलहर का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15 जनवरी तक बेहद ठंडा दिन रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा। वहीं 16 जनवरी को भी अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।
JAN 14, 2024 20:39 IST
इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह के कुछ घंटों में घने से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। वहीं कुछ हिस्सों के अलग-अलग इलाकों में 16 जनवरी की रात और 17 जनवरी की सुबह घना कोहरा जारी रहेगा।
JAN 14, 2024 19:35 IST
पंजाब में 20 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित
कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पंजाब सरकार ने रविवार को सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में सभी प्राथमिक कक्षाओं के लिए 20 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की।स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल 15 जनवरी से नियमित रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। दो पालियों वाले स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
JAN 14, 2024 19:33 IST
लो विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
इंडिगो ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि पूरे उत्तर भारत में कम दृश्यता और घने कोहरे की स्थिति के कारण, 14 जनवरी, 2024 को इंडिगो उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इसका पूरे दिन हमारे परिचालन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। हमारे स्टाफ ने यात्रियों को हवाई अड्डों पर सभी देरी और रद्दीकरण के बारे में अवगत कराया और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हार्दिक खेद है।
JAN 14, 2024 18:35 IST
बेंगलुरु से 44 उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई
देश के कई शहरों में खराब मौसम के कारण बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) से रविवार को 44 उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक, बेंगलुरु में धुंध की मोटी परत के कारण शहर के हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानों के उतरने में भी विलंब हुआ।अधिकारी ने बताया कि नतीजतन, 44 उड़ानों की रवानगी में देरी हुई जिसका कारण बेंगलुरु समेत कई शहरों में खराब मौसम रहा।इन 44 में से सात उड़ानें दिल्ली के लिए थी जबकि एक उड़ान को चेन्नई से बेंगलुरु की ओर भेजा गया है ।
JAN 14, 2024 15:37 IST
20 जनवरी तक कोहरे की चपेट में रहेगी राजधानी दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह भी कड़ाके की ठंड जारी रही, इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है।कई हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम दर्ज किया गया।आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन तक बहुत घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में 20 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
JAN 14, 2024 14:54 IST
दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल
राजधानी दिल्ली में विंटर वेकेशन कल से खत्म हो रहे हैं। 15 जनवरी से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। हालांकि, सरकार ने ठंड को देखते हुए सुबह 9 बजे के बाद स्कूल खोलने का आदेश दिया है, इसके साथ ही शाम 5 बजे के बाद किसी भी स्कूल में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।
JAN 14, 2024 13:50 IST
JAN 14, 2024 13:50 IST
शीतलहर के साथ-साथ कोहरे ने लोगों को किया परेशान
घने कोहरे की पड़त पंजाब हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश पर फैली हुई है। राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और फॉग लाइट के साथ ही गाड़ी चलाने की जरूरत है। खासकर एक्सप्रेसवे पर सुबह तक कोहरा कम होने तक यात्राएं रोकनी होंगी। अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग, लखनऊ में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है और भारतीय समयानुसार 02:30 बजे से विजिबिलिटी 0 मीटर है।
JAN 14, 2024 13:47 IST
JAN 14, 2024 09:04 IST
JAN 14, 2024 09:04 IST
JAN 14, 2024 08:59 IST
JAN 14, 2024 08:38 IST
फॉग लाइट के साथ ही गाड़ी चलाने की जरूरत
घने कोहरे की पड़त पंजाब हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश पर फैली हुई है। राजमार्गों पर यात्रियों को बेहद सावधानी से और फॉग लाइट के साथ ही गाड़ी चलाने की जरूरत है। खासकर एक्सप्रेसवे पर सुबह तक कोहरा कम होने तक यात्राएं रोकनी होंगी। अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग, लखनऊ में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है और भारतीय समयानुसार 02:30 बजे से विजिबिलिटी 0 मीटर है।
JAN 14, 2024 08:03 IST
मौसम की ट्रिपल मार झेल रही राजधानी दिल्ली
दिल्ली में मौसम की ट्रिपल मार, कई जगह विजिबिलिटी 0 और AQI 400 के पार पहुंच गया है। धुंध से दिल्ली NCR घिर गया है, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली के अधिकांश इलाक़ों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। कई जगहों पर ये आकड़ा 450 के भी पार है। दिल्ली का आज ओवरऑल AQI 456, नोएडा 444, ग्रेटर नोएडा 392 और गुरुग्राम में 396 है।
JAN 14, 2024 07:36 IST
भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत
यूपी के शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते भीषण बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्राली से कार टकराने के दौरान हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दरअसल देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा थाना पुवाया क्षेत्र के बंडा रोड बाईपास स्थित धर्मंगदापुर के पास हुआ है। यहां चीनी मिल से लौट रही है ट्राली से कार की जोरदार टक्कर हो गई। घने कोहरे के चलते कार चालक को ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नहीं दी। जिसके बाद जबरदस्त टक्कर में डिजायर कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कार में फंसे सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार सवार शहर से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुवायां सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि तीन मृतकों के शव ले गए हैं जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
JAN 14, 2024 07:10 IST
JAN 14, 2024 07:07 IST
JAN 14, 2024 07:06 IST
JAN 14, 2024 00:35 IST
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हल्की बर्फबारी से घाटी में शुष्क मौसम का दौर थमा
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में रात भर हल्की बर्फबारी होने के बाद घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के दौर पर विराम लग गया है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि देखी गई। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी।
