LIVE
Aaj ka Mausam, 1 January 2024: देश के कई राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ी
Aaj ka Mausam, 1 January 2024: देश के कई राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ी
JAN 02, 2024 07:23 IST
Rajasthan weather Update: राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में फलोदी और सीकर क्रमश: 5.6 और 6.0 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.2 डिग्री, बीकानेर में 6.4 डिग्री, जयपुर में 7.6 डिग्री, सिरोही और संगरिया में 7.7 डिग्री, अलवर और गंगानगर में 8.2 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री, फतेहपुर में 8.7 डिग्री, करौली और अजमेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अनेक हिस्सों में नए साल की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे में हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अभी कुछ दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
JAN 01, 2024 22:38 IST
IMD ने जनवरी में मध्य भारत में शीतलहर का लगया पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को जनवरी के लिए देश के मध्य भाग में शीतलहर वाले दिनों के बारे में आगाह किया और अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जनवरी के लिये मासिक पूर्वानुमान के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने जनवरी, फरवरी और मार्च के दौरान सामान्य वर्षा का भी अनुमान व्यक्त किया, जिससे गेहूं की बेहतर फसल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। महापात्रा ने कहा कि 1901 के बाद से वर्ष 2023 दूसरा सबसे गर्म वर्ष था, क्योंकि देश का वार्षिक औसत वायु तापमान सामान्य से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक था। 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष 2016 था, जब देश का वार्षिक औसत वायु तापमान सामान्य से 0.710 डिग्री सेल्सियस अधिक था। महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अपेक्षाकृत गर्म सुबह रहने की उम्मीद है, लेकिन मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ठंडे दिन का अनुभव होगा, क्योंकि मौसम कार्यालय ने क्षेत्र में मासिक अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर-पूर्व भारत में दिन के गर्म रहने अनुभव हो सकता है क्योंकि जनवरी में इस क्षेत्र में मासिक अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति के जारी रहने और इसके बाद ठंड कम होने का अनुमान है।
JAN 01, 2024 18:49 IST
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का ऐलान, हटाए गए प्रतिबंध
बेहतर AQI को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR से GRAP-III को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हालांकि, GRAP के चरण- I और चरण- II के तहत कार्रवाइयां लागू रहेंगी और क्रियान्वित की जाएंगी। GRAP-III प्रतिबंध हटने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है।
JAN 01, 2024 16:04 IST
JAN 01, 2024 15:54 IST
जापान में समुद्र में भूकंप के तेज झटके; सुनामी की चेतावनी जारी
जापान ने सोमवार को पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की और लोगों से तटीय इलाकों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे इशिकावा के समुद्र तटों और आसपास के प्रांतों में भूकंप आने की सूचना दी, जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.6 मापी गई। इसने इशिकावा के लिए एक गंभीर स्तर की सुनामी चेतावनी और होंशू द्वीप के बाकी पश्चिमी तट के लिए निचले स्तर की सुनामी चेतावनी जारी की। जापान के सरकारी प्रसारक ‘एनएचके टीवी’ ने चेतावनी दी कि समुद्र में लहरें पांच मीटर तक पहुंच सकती हैं। इसने लोगों से जल्द से जल्द ऊंचे स्थानों या पास की इमारत की ऊपरी मंजिलों पर चले जाने का आग्रह किया। भूंकप के कारण क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं है। एनएचके के मुताबिक, जापान के पश्चिमी तट पर निगाटा और अन्य क्षेत्रों में लगभग तीन मीटर ऊंची सुनामी आने की आशंका जताई गई। इसके अनुसार, समुद्र तट पर कम ऊंचाई की सुनामी लहरें पहले ही दर्ज की गई हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र में स्थित एक परमाणु संयंत्र ‘तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी’ ने कहा कि संयंत्र में अब तक किसी तरह की संचालन संबंधी दिक्कत सामने नहीं आई है।
JAN 01, 2024 14:38 IST
Delhi Weather update: दिल्ली में गर्म रही नए साल की सुबह
दिल्ली में सोमवार को नये साल की सुबह अन्य दिनों की तुलना में गर्म रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर और पालम में 1,200 मीटर दर्ज की गई।
JAN 01, 2024 13:33 IST
Punjab Weather News: 4 दिसंबर तक हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिसंबर तक पंजाब व आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है।
JAN 01, 2024 11:12 IST
JAN 01, 2024 09:47 IST
दिल्ली में 10 डिग्री के नीचे रहेगा पारा
दिल्ली में आज हल्की धुंध, बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
JAN 01, 2024 08:59 IST
दिल्ली से 21 ट्रेनें लेट
दिल्ली में घने कोहरे के कारण ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र से 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
JAN 01, 2024 08:56 IST
कोहरे की चपेट में कई राज्य
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 जनवरी को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कोहरे की एक परत दिखाई दे रही है।
DEC 31, 2023 22:15 IST
पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर रविवार को दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि दोनों राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
DEC 31, 2023 19:34 IST
Rajasthan weather: राजस्थान में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी
राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर रविवार को ठंडी हवा चलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अनुसार, पूर्वी राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 18.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 19.6 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 31, 2023 18:31 IST
UP: सर्दी में बेघर बुजुर्ग लोगों के दिखने पर 14567 पर कॉल करें
प्रदेश के कड़ाके की सर्दी की चपेट में आने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने निराश्रित बुजुर्गों को बचाने के उद्देश्य से उन्हें वृद्धाश्रमों में आश्रय प्रदान करने के लिए एक पहल शुरू की है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आम जनता ‘एल्डर लाइन’ 14567 पर या राज्य पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके निराश्रित बुजुर्गों के बारे में सरकारी अधिकारियों को सूचित कर सकती है।
DEC 31, 2023 16:34 IST
Aaj ka mausam Bihar: तापमान में गिरावट के साथ कई शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब' हुई
बिहार में तापमान में गिरावट आने के साथ कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 'खराब' श्रेणी में रहा जबकि भागलपुर में 324 एक्यूआई के साथ हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी दर्ज की गई।विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति और तापमान कम होने के कारण रविवार को कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में आ गई और इसके और भी खराब होने संभावना है।
DEC 31, 2023 13:45 IST
Aaj ka mausam Kashmir Live: जम्मू कश्मीर में भीषण सर्दी, न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे
कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में रही। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में कश्मीर में कुछ बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय तक शीत लहर की स्थिति बनी रही। कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।
DEC 31, 2023 09:59 IST
आज का मौसम दिल्ली Live Updates: सर्दी का सितम नहीं हो रहा कम!
DEC 31, 2023 09:55 IST
Aaj ka mausam Delhi Live: ये ट्रेनें चल रहीं लेट
DEC 31, 2023 09:51 IST
DEC 31, 2023 09:09 IST
