प्रचंड ठंड के आगोश में दिल्ली-NCR, 80 उड़ानों और 30 ट्रेनों पर असर, यूपी में हादसे के बाद दो की मौत
प्रचंड ठंड के आगोश में दिल्ली-NCR, 80 उड़ानों और 30 ट्रेनों पर असर, यूपी में हादसे के बाद दो की मौत
इस बीच, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जाने के आसार हैं। वहीं, एनसीआर में कोहरे की घनी चादर के चलते लोग का आवागमन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के गुरुग्राम में लोग ऐहतियात के तौर पर काफी संभल कर वाहन चला रहे हैं। यही वजह है कि वे धीरे-धीरे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वैसे, मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि आने वाले दिनों में ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे। आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना है और ठंड बढ़ सकती है।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश (यूपी) में घने कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि छह और लोग जख्मी हुए। पुलिस ने इस बाबत समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को जानकारी दी कि बाराबंकी जिले में कोहरे की वजह से दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई और करीब छह लोग घायल हुए। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग के बुढ़वल शुगर मिल के पास तीन बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार इसी क्षेत्र के ग्राम सुढियामऊ निवासी छात्र नितिन (20) की मौके पर मौत हो गई और मो. अली, आयुष, साधना, रमेश, सोनिया व अखिलेश सहित छह लोग घायल हुए।
जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे ग्राम करीमनगर निवासी पप्पू (26) को एक बाइक ने टक्कर मार दी। ग्राम बजगहनी-बड़ागांव मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह के पास हुए हादसे के बाद पप्पू को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उसके भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़िए मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्सः
