जिस बच्चे को 'मृत' घोषित कर दिया गया हो उसमें अचानक 'जान' आ गई, झारखंड में CPR तकनीक से बचायी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 10:10 PM IST

CPR Save Childs Life: झारखंड के गिरिडीह में एक बच्चे की जान सीपीआर तकनीक से बचायी गई है, यहां मृत घोषित किये गए बच्चे के पीछे आधा घंटा तक डॉक्टर फजल और उनकी टीम ने मेहनत की और अंततः बच्चे की शरीर में जान आ गई।

गौरव सिंह की रिपोर्ट-

CPR Save Childs Life

झारखंड के गिरिडीह में एक बच्चे की जान सीपीआर तकनीक से बचायी गई है

जिस बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया हो उसमें अचानक जान आ गई, यह वाक्य शायद ही किसी को हजम हो लेकिन ऐसा ही कुछ चमत्कार गिरिडीह में हुआ है। यहां बिच्छू के डंक मारने से जिस बच्चे की तबीयत पूरी तरह बिगड़ गई जिसे मृत घोषित कर दिया गया ऐसे बच्चे के शरीर में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर और उनकी टीम ने जान फूंक दी, यह सब आधे घंटे की मेहनत और कार्डियोपुलमोनरी रिस्यूसिटेशन (CPR) तकनीक से संभव हो सका है।

बताया गया कि मुफ्फसिल थाना इलाके के चेंगरबासा निवासी सनू टुडू का 13 वर्षीय पुत्र अमन टुडू को बिच्छू ने डंक मारा था। डंक मारने से अमन की तबीयत खराब हो गई, परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, यहां बच्चे को वार्ड के भर्ती किया गया, यहां बच्चे को कार्डिक अरेस्ट हो गया, बच्चे ने ऑक्सीजन लेना बंद कर दिया, हृदय की गति ने भी विराम ले लिया, प्रथम दृष्टया बच्चे को मृत समझ लिया गया, इस बीच वार्ड के मरीजों को देख रहे डॉ फजल अहमद पहुंचे।

End of Feed