Taza Khabar: सरकार ने 5% और 18% जीएसटी स्लैब का प्रस्ताव रखा, आजादी का पर्व मना रहा देश, लाल किले से PM मोदी बोले- अब भारत ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा, ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले अलास्का में कैसा है माहौल?
Taza Khabar (15 अगस्त 2025) 79th Independence Day: देश आजादी का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत 10 नए परमाणु रिएक्टरों पर तेजी से काम कर रहा है और देश ने अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को 2047 तक दस गुना बढ़ाने का संकल्प लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी पहल कर रहा है।राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), विशेष सुरक्षा समूह (SPG), सैन्य खुफिया और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा के अभेद बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली में चप्पे-चप्पे की गश्ती हो रही है।