Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद केरल के 28 पर्यटक लापता

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद कई लोग लापता हो गए हैं उसमें केरल निवासी 28 पर्यटकों का समूह का पता नहीं लग रहा है।

Uttarkashi cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने से हुए भारी भूस्खलन के बाद मूल रूप से केरल निवासी 28 पर्यटकों का समूह लापता हो गया है। परिवार के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी।समूह में शामिल एक दंपति के रिश्तेदार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इन 28 लोगों में से 20 केरल से हैं जो महाराष्ट्र में बस गए हैं, जबकि बाकी आठ लोग केरल के विभिन्न जिलों से हैं।

uttarkashi cloudburst

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना (फोटो:X)

उन्होंने बताया कि दंपति के बेटे ने आखिरी बार उनसे एक दिन पहले बात की थी। रिश्तेदार ने कहा, 'उन्होंने बताया कि वे उस दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे उत्तरकाशी से गंगोत्री जाने वाले थे। उसी मार्ग में भूस्खलन हुआ था। उनके जाने के बाद से हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।' उन्होंने बताया कि हरिद्वार स्थित ट्रैवल एजेंसी ने 10 दिनों की उत्तराखंड यात्रा का आयोजन किया था। ट्रैवेल एजेंसी भी समूह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।

End of Feed