हेल्थ

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Thyroid Day 2025 : थायराइड हमारे शरीर में मौजूद एक ग्रंथि है जो थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। थायराइड हार्मोन का असर हमारी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। आज थायराइड हार्मोन के इंबैलेंस की समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। इसकी महत्वत्ता को देखते हुए दुनिया भर में विश्व थायराइड दिवस (25 मई) मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

world thyroid day 2025

World Thyroid Day 2025 : हर साल दुनिया भर में 25 मई के दिन विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। थायराइड रोग की रोकथाम और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। दुनिया भर में थायराइड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें भी लगभग 50% ऐसे मामले हैं, जिनका पीड़ित को पता ही नहीं चल पाता है। हालांकि कुछ लक्षणों से आप थायराइड की पता आसानी से लगा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 25 मई के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस क्या है इसका महत्व और साल 2025 की थीम?

क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस?

थायराइड से जागरूकता के लिए विश्व थायराइड दिवस 25 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन ने की थी। एसोसिएशन ने इस दिन को मनाने के लिए थायराइड जागरूकता को उद्देश्य माना था। 25 मई के दिन ही विश्व थायराइड दिवस मनाने के पीछे कारण है कि इस दिन यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन की स्थापना की गई थी।

विश्व थायराइड दिवस का महत्व - Significance of World Thyroid Day

विश्व थायराइड दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके सामान्य लक्षणों के बारे में जागरूक करना और इसके विकारों की जांच करना है। हालांकि थायराइड की समस्याएं अपने शुरुआती स्तर पर नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए तो वे काफी कठिनाई पैदा कर देती हैं। यह दिन दुनिया भर के थायराइड रोगियों के अध्ययन और उपचार में लगे सभी लोगों को समर्पित है।

विश्व थायराइड दिवस 2025 की थीम - Theme of World Thyroid Day 2025

विश्व थायराइड दिवस मनाने के लिए हर साल एक खास थीम तैयार की जाती है। जिसका उद्देश्य साल भर एक खास उद्देश्य को लेकर काम करना है। साल 2025 के लिए विश्व थायराइड दिवस की थीम "थायराइड रोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता" "Thyroid Disease and Artificial Intelligence" तय की गई है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article