World Alzheimer's Day History, Significance And Theme In Hindi : अल्जाइमर एक दिमागी रोग है, जिससे पीड़ित व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है। अल्जाइमर होने पर दिमाग के बीटा सेल नष्ट होने लगते हैं। इस तरह हमारी चीजों को याद रखने, सोचने और समझने की क्षमता कमजोर होने लगती है। गंभीर स्थिति में रोगी को अपना नाम भी याद रख पाना मुश्किल हो जाता है। इस रोग की गंभीरता को देखते हुए हर साल 21 सितंबर के दिन विश्व अल्जाइमर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
विश्व अल्जाइमर दिवस का महत्व - World Alzheimer’s Day Significance In Hindi
हर साल 21 सितंबर के दिन दुनियाभर में World Alzheimer’s Day मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है Alzheimer’s नाम की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना। क्या है यह बीमारी, कैसे पहचानें, और कैसे मुकाबला करें। आइए जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम।
यह भी पढ़ें - दिमाग को खोखला कर देता है अल्जाइमर, 50 के बाद दिमाग को मजबूत रखने के लिए फॉलो करें ये खास टिप्स
विश्व अल्जाइमर दिवस का इतिहास - Alzheimer’s Day History
Alzheimer’s Day की शुरुआत 1994 में हुई थी। Alzheimer’s Disease International (ADI) नाम की संस्था ने इस दिन को अपनी 10वीं वर्षगांठ (anniversary) के अवसर मनाया था। इसके अलावा Alzheimer और दूसरी दिमाग से जुड़ी बीमारियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण है।
विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम - Alzheimer’s Day 2025 Theme
अल्जाइमर दिवस मनाने के लिए हर साल एक खास थीम निर्धारित की जाती है। थीम के अनुसार दुनिया भर में अल्जाइमर की रोकथाम के कार्यक्रम साल भर चलाए जाते हैं। इस साल 2025 में विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम - Alzheimer’s Day 2025 Theme 'अल्जाइमर के बारे में पूछें, डिमेंशिया के बारे में पूछें'(Ask about Alzheimer's, ask about dementia) तय की गई है
