टाइप 1, टाइप 2 तो सब जान गए, मगर क्या होता है 5 डायबिटीज? चपेट में आते हैं दुबले-पतले लोग, जानिए इसके लक्षण

Type 5 Diabetes Symptoms Causes Prevention And treatment: दुनियाभर में अब टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज बहुत आम बीमारियां हो गई हैं। अब लगभग सभी लोग इनके बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी टाइप 5 डायबिटीज के बारे में सुना है? इस खतरनाक स्थिति के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको टाइप 5 डायबिटीज क्या है, इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज के बारे में सबकुछ बताएंगे।

Type 5 Diabetes Symptoms Causes Prevention And treatment: जब डायबिटीज की बात होती है, तो ज्यादातर लोग टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज को ही जानते हैं। टाइप 1 ज्यादातर बच्चों में होता है और टाइप 2 वयस्कों में, जो मोटापे या खराब जीवनशैली के कारण होता है। लेकिन हाल ही में एक और प्रकार की डायबिटीज पर ध्यान दिया गया है, जिसका नाम है टाइप 5 डायबिटीज। यह उन लोगों को होता है जो दुबले-पतले होते हैं और जिनका शरीर पोषण की कमी से जूझ रहा होता है। यानी दिखने में फिट लगने वाले लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

Type 5 Diabetes Symptoms Causes Prevention And treatment

Type 5 Diabetes Symptoms Causes Prevention And treatment

क्या है टाइप 5 डायबिटीज - What Is Type 5 Diabetes In Hindi

टाइप 5 डायबिटीज़ को पहले MODY (Maturity Onset Diabetes of the Young) या कुपोषण से जुड़ी डायबिटीज कहा जाता था। यह बीमारी तब होती है जब शरीर को लंबे समय तक सही पोषण नहीं मिल पाता और अग्न्याशय (pancreas) इंसुलिन सही मात्रा में बनाना बंद कर देता है। यह टाइप 1 की तरह ऑटोइम्यून नहीं होती और टाइप 2 की तरह इंसुलिन रेजिस्टेंस से भी जुड़ी नहीं होती।

End of Feed