व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से हैं परेशान? तो जानें इसका कारण और रोकने के साधारण घरेलू उपाय

White Discharge Causes and Treatment: व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या महिलाओं में काफी कॉमन होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर महिलाएं संकोच की वजह से इस समस्या को अक्सर इग्नोर करती हैं। यदि आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो जल्द ही इसका इलाज करें वरना इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या से बहुत सी महिलाएं परेशान होती हैं। लेकिन सामाजिक संकोच के चलते वह इसे अक्सर ही इग्नोर करती हैं। व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी को मेडिकल की भाषा में ल्यूकोरिया कहा जाता है। जो किसी भी उम्र की महिला को हो सकता है। हालांकि यह समस्या पीरियड और गर्भावस्था के दौरान ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि आपको बता दें कि थोड़ी मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है। लेकिन जब यह ज्यादा होने लगता है, तो यह कई तरह की परेशानियों का कारण बन जाता है। आइए जानते हैं कि क्या है ये समस्या और कैसे पाएं इससे निजात?

home remedies for white discharge

व्हाइट डिस्चार्ज का कारण क्या है?

व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या आमतौर पर महिलाओं को हार्मोन के असंतुलन के कारण पैदा होती है। जब महिला के शरीर के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो शरीर से व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी का रिसाव अपने आप बढ़ जाता है। हालांकि कभी-कभी व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या किसी तरह के संक्रमण के कारण भी हो सकती है। यदि आपको व्हाइट डिस्चार्ज के साथ गंध और खुजली जैसी समस्याएं भी हैं, तो यह समस्या गंभीर हो सकती है।

व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी के लिए घरेलू उपचार - Home Remedies for White Discharge in Hindi

सेब का सिरका

सेब के सिरके का इस्तेमाल आपने वेट लॉस के लिए आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर सेब का सिरका 1 गिलास पानी में 2 चम्मच की मात्रा में मिलाकर पीने से आपको व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या से निजात मिलती है।

End of Feed