Sore Throat Remedies: गले की खराश से रातभर हो रहे हैं परेशान, किचन की इन चीजों से पाएं आराम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 06:40 PM IST

Sore Throat Remedies: गले में खराश की परेशानी को दूर करने के लिए किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गले में खराश के साथ-साथ सर्दी-जुकाम की समस्याओं से भी आराम मिल सकता है। साथ ही सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। आइए जानते हैं गले में खराश होने पर क्या करे?

KEY HIGHLIGHTS
  • अदरक से करें गले की खराश दूर
  • हीट पैड गले की खराश से दिलाए राहत
  • गले की खराश दूर करने के लिए पिएं काढ़ा

Sore Throat Remedies: बदलते मौसम के साथ अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी होती है, जिसके कारण गले में खराश भी होने लगती है। गले में खराश होने पर न सिर्फ बोलने में परेशानी होती है, बल्कि खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगती है। साथ ही कई लोगों की नींद भी खराब होने लगती है। इस स्थिति में अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आपको भी गले में खराश की परेशानी हो रही है तो इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपायों को आजमाएं। इन घरेलू उपायों की मदद से गले में खराश की समस्या को कुछ ही समय में ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं गले में खराश होने पर क्या करें?

sore theoat remedies.

गले में खराश से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गले में खराश होने पर क्या करें?

End of Feed