हेल्थ

भरी गर्मी में भी लग रही है ठंड तो शरीर में हो सकती हैं ये समस्याएं, यहां जानें इसके पीछे का कारण

Reasons For Feeling Cold In Summer: अगर किसी व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग रही है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह कुछ गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण देखने को मिलता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Image

Causes Of Feeling Cold In Summer

Reasons For Feeling Cold In Summer: तपती-जलती गर्मी में लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें भरी गर्मी में भी ठंड लगती है। वे भरी गर्मी में भी ठिठुरते रहते हैं। आमतौर पर इस तरह की समस्या व्यक्ति को तब होती है, जब वह किसी बुखार या किसी संक्रमण से पीड़ित होते हैं। अगर किसी व्यक्ति को गर्मी में भी ठंड का एहसास होता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह कुछ मामलों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि इस तरह की समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जिन लोगों को गर्मी में ठंड लगती है वे अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है? आखिर गर्मी में ठंड लगने के कारण क्या है? यहां जानें किन-किन स्थितियों की वजह व्यक्ति को गर्मी में भी ठंड लगती है।

गर्मी में ठंड लगने का कारण - Causes Of Feeling Cold In Summer

थायराइड

यह महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें हाथ-पैरों में काफी ठंड महसूस होती है। यह समस्या शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण देखने को मिलती है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसकी वजह से गर्दन के पास सूजन और गंभीर दर्द भी हो सकता है।

नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्या

जब आपका नर्वस सिस्टम स्वस्थ नहीं होता है या ठीक से काम नहीं करता है, तो इसकी वजह से हाथ-पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी आदि के साथ -साथ ठंड महसूस होने की समस्या भी देखने को मिलती है। इस स्थिति में शरीर में रक्त का संचार सही तरीके होना बहुत आवश्यक होता है।

खून की कमी

अगर शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से भी शरीर में ठंड लगने की समस्या देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस स्थिति में आपके शरीर में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता है। ठंड लगने के अलावा खून की कमी से व्यक्ति को बहुत अधिक थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

शुगर की बीमारी

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, उनमें ठंड लगना इसका एक आम लक्षण माना जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में शुगर का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसकी वजह से मोटापा, किडनी डैमेज, हृदय रोग आदि जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।

संक्रमण

अगर व्यक्ति किसी वायरस या इन्फेक्शन की चपेट में आ गया है, तो इस गंभीर स्थिति में भी व्यक्ति को ठंड लगना, कंपकपी और बुखार आदि की समस्या होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article