हेल्थ

175 किलो तक पहुंच गया था इस शख्स का वजन, जानिए कैसे 50 मिनट में घटा 75 KG वेट

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 19, 2022, 09:47 PM IST

Weight Loss Surgery: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स का वजन 175 किलो तर पहुंच गया था। ऐसे में शख्स को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। सर्जरी के बाद शख्स का वजन 60 से 75 किलो तक घट गया। जानिए क्या है ये मामला।

Image

Representative Image

KEY HIGHLIGHTS
  • मेरठ में शख्स की सर्जरी से घटाया 60 से 65 किलो वजन
  • 175 किलो तक पहुंच गया था शख्स का वजन।
  • मोटापे का कारण कई परेशानियों का किया सामना।

मेरठ: मोटापा किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। कई ऐसे केस सामने आए हैं, जब मोटापे से निजात पाने के लिए लोगों को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। यहां पर संजय शर्मा नाम के एक शख्स ने बैरिएट्रिक सर्जरी के जरिए 60 से 75 किलो तक अपना वजन घटा लिया है। संजय का वजन लगभग 175 किलो था। इसका कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। डॉक्टर के मुताबिक इस सर्जरी में लगभग 50 मिनट का समय लगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में इस तरह की सर्जरी पहली बार हुई है। मेरठ जिले के बागपत खेड़ा के संजय शर्मा बीते 45 साल से मोटापे से परेशान थे। उन्होंने काफी कोशिश की इसके बावजूद उनका वजन नहीं घट रहा था। डॉक्टर ऋषि सिंघल के मुताबिक उन्होंने अपने खान-पान में ध्यान नहीं दिया, फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद कम थी। इसके अलावा जेनेटिक फैक्टर भी थे। संजय के परिवार के कई सदस्या मोटापा से पीड़ित हैं। सर्जरी में पेट को छोटा किया और आंतों से सीधे जोड़ दिया गया था।

100 किलो तक पहुंच जाएगा वजन

डॉक्टर के मुताबिक ऑपरेशन का असर तीन से छह महीनों में दिखेगा। उनका वजन 60 से 75ं किलो घटने के बाद 100 किलो तक पहुंच जाएगा। संजय कहते हैं कि मेरठ में उन्होंने इतने भारी व्यक्ति का ऑपरेशन आज तक नहीं किया है। मेरठ में अभी तक लगभग 20 ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर बताते हैं कि सर्जरी के दौरान पेट को छोटा कर दिया जाता है। बाकी पेट का साइज मायने नहीं रखता है। डॉक्टर कहते हैं कि यदि ऑपरेशन से वजन घट जाए तो दोबारा बढ़ने के चांस काफी कम होते हैं।

संजय शर्मा इससे पहले दिल्ली में भी इलाज करवा चुके हैं। हालांकि, उन्हें फायदा नहीं मिला था। वहीं, यूपी में बहुत कम सेंटर्स हैं, जहां पर इस तरह के ऑपरेशन किए जाते हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article