हार्ट अटैक के खतरे को टाल देते हैं ये 3 योगासन, ठंड में जरूर करें ट्राई

Yoga For Heart Health: शोध में पता चला है कि अगर शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक बढ़ जाता है तो दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल ही सीने में दर्द, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और डायबिटीज का कारण हैं। ऐसे में कुछ योगासन आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

Yoga For Heart Health: खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, तनाव, आलस, देर रात तक जागना और अगली सुबह देर तक सोने से कोलेस्ट्रॉल, शुगर और फैट बढ़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं- अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल। खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से सेहत पर, खासतौर से आपके दिल पर बुरा असर पड़ता है। खराब कोलेस्ट्रॉल ब्लड फ्लो को कम करता है। ये स्थिति किसी से लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। अगर आप भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करना चाहते हैं तो योगासन या फिर प्राणायाम की मदद ले सकते हैं। ऐसे में आपका अस्पताल का खर्चा बचेगा और शरीर से जुड़ी और भी कई सारी बीमारियां दूर होंगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वो 3 योगासन, जिनके नियमित अभ्यास से आप और आपका दिल सुरक्षित रह सकता है।

yoga

इन 3 योगासन से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है-

अनुलोम विलोम

हार्ट ब्लॉकेज को खोलने के लिए अनुलोम विलोम योगासन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को स्वस्थ तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। अनुलोम विलोम की मदद से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं पेट भी मजबूत होता है और कब्ज की समस्या भी से दूर होती है। सबसे ज्यादा फायदेमंद इसे हार्ट के लिए माना जाता है। अगर रोजाना सुबह करीब 10 मिनट के लिए अनुलोम विलोम किया जाए तो इससे हार्ड ब्लॉकेज खोलने के साथ-साथ हार्ट हेल्दी रहता है।

धनुरासन

धनुरासन भी दिल की सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करने से दिल की ब्लॉक नशे ढीली पड़ने लगती है और ब्लॉकेज खत्म हो जाते हैं। हालांकि कुछ समय तक इसे लगातार करना होता है तभी फायदा देखने को मिलता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल अगर मेंटेन रहता है तो इससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है।

भुजंगासन

भुजंगासन दिल की तमाम बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर इसे नियमित रूप से रोजाना किया जाए तो ये हार्ट के ब्लॉकेज को खोलने में मदद करता है। इतना ही नहीं इस आसन की वजह से कभी भी व्यक्ति को दिल का दौरा नहीं पड़ता है। ये हार्ट को स्वास्थ्य रखता है। इसकी मदद से पेट से जुड़ी तमाम समस्याएँ भी ठीक हो जाती है वहीं कब्ज भी खत्म हो जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Feed