आज के समय लोगों के बीच दिमाग से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े हैं कि साल 2021 में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोग डिमेंशिया से पीड़ित थे। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट मेंटल हेल्थ की खराबी के पीछे घर में कुछ चीजों को जिम्मेदार मानते हैं। आज हम आपको घर में रखी 3 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी मेंटल हेल्थ को खराब करने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के कारण आपको अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा काफी ज्यादा होता है।
प्रोसेस्ड फूड्स
ज्यादा शुगर वाले फूड्स, प्रोसेस्ड फैट और रेडी टू ईट भोजन से पेट संबंधी समस्याएं ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी खराब होती है। ये आपके अवसाद और चिंता को बढ़ावा दे सकते हैं। हेल्थ से जुड़े अध्ययनों से पता चलता है कि अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसे रोग के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।
एयर फ्रेशनर
घर को महकाने के लिए आज एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल काफी बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डालता है। हवा में वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOCs) को रिलीज करता है। जो सांस के जरिए शरीर में जाकर दिमाग की कार्यक्षमता पर बुरा असर डालते हैं। ये आपके दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा सकते हैं।
नॉन-स्टिक कुकवेयर
नॉन-स्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल हमारे घरों में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नॉन-स्टिक कुकवेयर में प्रयोग होने वाला टेफलॉन कोट सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है। दरअसल नॉन-स्टिक कुकवेयर को जब अधिक गर्म किया जाता हैं या खरोंच जाते हैं, तो ये खाने में जहरीले तत्व छोड़ते हैं। इसमें फ्लोराइड कंपाउंड मौजूद होता है जो हमारे दिमाग के सेल्स को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
