सेहत के लिए जहर से कम नहीं केमिकल से पका आम, जानें साइड इफेक्ट और पहचान के आसान उपाय

Artificially Ripened Mangoes Side Effects : फलों का राजा कहा जाने वाला आम गर्मियों में भरपूर खाने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाला बहुत सारा आम केमिकल की मदद से पकाया जाता है। जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Disadvantages Of Eating Mangoes : गर्मियों में आम का बाजार खूब भरा पूरा दिखाई देता है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे आम खाना पसंद नहीं होता है। स्वाद से भरपूर फलों का राजा आम छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खूब चाव से खाते हैं। वहीं आम से कई और तरह की खाने की चीजें भी बनाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में भारी मात्रा में केमिकल की मदद से पका हुआ आम उपलब्ध होता है। केमिकल की मदद से पका हुआ आम आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। आज हम आपको मिलावट के जहर से बचने का उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कितना नुकसानदायक है केमिकल से पका हुआ आम और साथ ही जानें कैसे करें इसकी पहचान?

mango side effects

केमिकल से पके हुए आम खाने के नुकसान - Disadvantages of Eating Mangoes Ripened with Chemicals

  • कच्चे आम को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड नाम के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस खतरनाक केमिकल की मदद से पकाए गए आम खाने से आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं केमिकल की मदद से पके हुए आम खाने के नुकसान...
  • आम को पकाने के लिए प्रयोग होने वाले कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फास्फोरस हाइड्राइड जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही कारण है कि केमिकल की मदद से पके हुए आम खाने से आपको पेट में जलन, उल्टी, दस्त, गैस, और बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कैल्शियम कार्बाइड की मदद से आम पकाने पर ये केमिकल आम पर लगा हुआ रह जाता है, जिसके संपर्क में आने पर आपको सिरदर्द, चक्कर आना और मूड स्विंग जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसके साथ ही कैल्शियम कार्बाइड में मौजूद आर्सेनिक और फास्फोरस हाइड्राइड जैसे तत्व कैंसर कारक हो सकते हैं। इसलिए केमिकल से पका हुआ आम खाने से आपको कैंसर का खतरा हो सकता है।

End of Feed