मायोसाइटिस के बाद मां बनने जा रहीं सामंथा रुथ प्रभु, ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रही महिलाओं के लिए बनीं उम्मीद की मिसाल

फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। ऑटोइम्यून रोग से जूझ रही महिलाओं के बीच सामंथा एक उम्मीद बनकर उभरी हैं। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है ये रोग...

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की खबर ने न सिर्फ उनके फैंस को खुश किया है, बल्कि उन लाखों महिलाओं के लिए नई उम्मीद जगा दी है जो किसी न किसी ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं। करीब तीन सालों तक मायोसाइटिस जैसी दुर्लभ बीमारी का सामना करने के बाद मातृत्व की ओर बढ़ता उनका यह कदम इस बात का प्रमाण है कि सही इलाज, बेहतर योजना और चिकित्सकीय निगरानी के साथ ऑटोइम्यून रोगों के बावजूद हेल्दी प्रेग्नेंसी संभव है। आइए जानते हैं क्या है ये रोग (Myositis And Pregnancy) और समंथा ने कैसे पाई इससे निजात।

samantha ruth prabhu pregnancy

सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी

क्या है मायोसाइटिस रोग?

मायोसाइटिस एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपनी मांसपेशियों पर हमला करने लगती है। इसके कारण मांसपेशियों में सूजन, कमजोरी और बेहद थकान जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। पहले इस तरह की बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को कंसीव करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था लेकिन आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने इस धारणा को काफी हद तक बदल दिया है।

End of Feed