Raw vs Roasted Nuts: मेवे खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, कच्चे या भुने नट्स चुनने में ना करें गलती

Raw vs Roasted Nuts: कच्चे और भुने हुए नट्स कौन से खाएं? क्या भूनने से नट्स की ताकत कम हो जाती है या ये बेहतर बन जाते हैं? इस आर्टिकल में डिटेल में इस सवाल का जवाब दिया गया है।

Raw vs Roasted Nuts: नट्स यानी बादाम, अखरोट, काजू और मूंगफली जैसे मेवे हेल्दी स्नैक्स माने जाते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन जब बात आती है कच्चे और भुने हुए नट्स की, तो अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? कुछ लोग मानते हैं कि कच्चे नट्स ज्यादा अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें पोषक तत्व प्राकृतिक रूप में बने रहते हैं। वहीं कई लोगों को भुने हुए नट्स का स्वाद और कुरकुरापन ज्यादा पसंद आता है। लेकिन क्या भूनने से नट्स की ताकत कम हो जाती है या ये और भी बेहतर बन जाते हैं? आइए जानते हैं।

Raw vs Roasted Nuts

मेवे खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात (फोटो: AI)

कच्चे नट्स में ज्यादा पोषण?

कच्चे नट्स में उनके प्राकृतिक पोषक तत्व काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। इनमें विटामिन ई और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अच्छी रहती है। हालांकि, जब इन्हें गर्म तापमान पर भूना जाता है तो कुछ गर्मी से प्रभावित होने वाले पोषक तत्वों की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन ये कमी इतनी ज्यादा नहीं होती कि भुने हुए नट्स को खराब विकल्प मान लिया जाए।

End of Feed